विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive Interview: 'सनातनियों के आशीर्वाद से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे PM मोदी', यहां पढ़ें Vijay Sinha का बेबाक इंटरव्यू

Published: Sat, 11 May 2024 10:07 PM (IST)

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टास्क को पूरा करने में जुटे हुए ...और पढ़ें

100 करोड़ सनातनियों के आशीर्वाद से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे PM मोदी: विजय सिन्हा।
100 करोड़ सनातनियों के आशीर्वाद से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे PM मोदी: विजय सिन्हा।

रमण शुक्ला, पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टास्क को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

सिन्हा का कहना है कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप देखना सिर्फ मेरा नहीं बल्कि भारत वर्ष के हर सनातनी का सपना है। इसी लक्ष्य के साथ भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता दिन-रात एक कर, तमाम राग-द्वेष को त्यागकर, हर सीट पर नरेन्द्र मोदी को जिताने के लिए काम कर रहा है। राजग एकजुट है। बिहार में 40 की 40 सीट राजग जीत रहा है।

पेश है विजय सिन्हा से दैनिक जागरण के विशेष संवाददाता रमण शुक्ला की लंबी-बातचीत के प्रमुख अंश।

प्रश्न : विपक्ष का आरोप है कि भाजपा हार के डर से विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने के बजाए हिंदू-मुसलमान पर उतर आई है?

जवाब : भाजपा तो सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास चाहती है। हमारे संकल्प पत्र में यह स्पष्ट है। पर मुस्लिम लीग के एजेंडे पर भारत को चलाने का सपना देखने वालों ने ही विकास के बजाए सामाजिक भेदभाव पैदा करने वाले घोषणा पत्र लाकर 20 प्रतिशत वालों के आगे 80 प्रतिशत सनातनियों का अपमान कर रहे हैं।

विपक्ष 70 वर्ष में जो काम नहीं कर पाया वह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 वर्ष में करके दिखा दिया। विकास की गंगा से आज सर्व समाज को लाभ मिल रहा है। हर घर शौचालय से लेकर मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि, आयुषमान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी तमाम विकास योजनाएं विपक्ष को बेचैन किए हुए हैं।

प्रश्न : स्पष्ट बहुमत के बावजूद भाजपा अकेले चुनाव लड़ने का हिम्मत क्यों नहीं करती है? सत्ता विरोधी लहर चरम पर है। अबकी बार अगर बहुमत नहीं मिला तो क्या करेंगे।

देखिए मैंने पहले ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबको साथ लेकर चलने में भरोसा करते हैं। राजग के स्थापना के समय से जो लोग भाजपा से जुड़े रहे हैं उन्हें हम नहीं छोड़ सकते हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी के समय जो राजग का गठन हुआ, उसमें लोग जुड़ते गए। लेकिन विपक्ष ने तो भ्रष्टाचार व परिवारवाद का खाल बदलने के लिए यूपीए का नाम बदल आइएनडीआइए कर लिया।

भाजपा को आज भी स्पष्ट बहुत है। चार जून के बाद भी प्रचंड बहुमत मिलना तय है। जिन लोगों को भाजपा की नीतियों पर भरोसा नहीं वह इधर-उधर करते रहते हैं।

नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप देखना सिर्फ मेरा नहीं बल्कि भारत वर्ष के हर सनातनी का सपना है। इसी लक्ष्य के साथ भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता दिन-रात एक कर, तमाम राग-द्वेष को त्यागकर, हर सीट पर नरेन्द्र मोदी को जीताने के लिए काम कर रहा है। राजग एकजुट है। बिहार में 40 की 40 सीट जीत रहा है।

प्रश्न : चुनाव में पलायन व बेरोजगारी जैसे मुद्दे को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। सरकार में आपके पास तीन विभाग का दायित्व है रोजगार को लेकर कोई योजना?

नई सड़क के निमार्ण के दौरान होटल, रेस्टोरेंट, वाटरपार्क के साथ धार्मिक स्थलों को विकसित करने की पहल की जा रही है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना है। आने वाले दिनों में उद्योग के विकास के साथ-साथ कई स्तर पर पलायन को रोकने की पहल होगी।

देखिए पहले लाखों की संख्या में बिहार के बच्चे कोटा, दिल्ली और अन्य शहरों में कोचिंग के लिए जाते थे। आज 10 से अधिक बड़े नाम-मुकाम वाले कोचिंग क्लासेज पटना से लेकर जिला मुख्यालय वाले शहरों में पहुंच चुके हैं। हजारों की संख्या में इसमें स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है।

प्रश्न : पलायन बड़ी समस्या है। कौन जिम्मेदार है? इसे रोकने को लेकर कोई योजना।

प्रथम मुख्यमंत्री श्रीबाबू के बाद बिहार में निवेश न होने से ऐसा हुआ। अब हर क्षेत्र में नए सिरे से काम हो रहा है। आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।

कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं पाइप लाइन में है। नए निवेशक को बुलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रश्न : केंद्र में 10 वर्ष और बिहार में 18 वर्ष से राजग की सरकार है। ऐसे में कौन जिम्मेदार कौन है?

सबकुछ सामने है। बिहार बहुत आगे बढ़ा चुका है। आने वाले दिनों में बहुत नया देखने को मिलेगा।

प्रश्न : विधि-व्यवस्था के हालात तो अब भी संतोषजनक नहीं हैं?

2005 के पहले के बिहार को भूल गए क्या? अब अपराधी कोई हो, बच नहीं रहा। लेकिन अपराध रुक जाए यह भी संभव नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि अब अपराध करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। विधि-व्यवस्था को कोई चुनौती नहीं दे सकता है।

प्रश्न : तेजस्वी पीएम से गारंटी मांग रहे हैं कि अब नीतीश कुमार भाजपा को नहीं छोड़ेंगे?

बेकार बात। तेजस्वी क्या बोलेंगे? माल-मिट्टी घोटाला करने वाले बोलने लायक हैं क्या?

प्रश्न : सत्ता या पाला बदल की जिम्मेदार तो भाजपा भी रही?

ऐसा नहीं है। भाजपा या नीतीश कुमार को जिम्मेदार नहीं कहा जा सकता। परिस्थिति ही ऐसी रही।

प्रश्न : क्या 2025 में विधानसभा चुनाव नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा?

मैं कार्यकर्ता हूं यह विषय सब हमारा नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व तय करता है।

प्रश्न : राजद के मंत्रियों पर पिछली सरकार में गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे। जांच के आदेश दिए गए पर परिणाम कुछ सामने नहीं आया?

आरोप नहीं लगे थे। प्रमाणित है कि गड़बड़ी हुई है। जांच चल रही है। हेराफेरी करने वाले बेनकाब होंगे। अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन सरकार की तरह बिहार के कई नेता और नौकरशाह भी जेल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav Exclusive Interview: हम लालू की संतान, परेशान हो सकते हैं पराजित नहीं, यहां पढ़ें तेजस्वी का बेबाक इंटरव्यू

Lok Sabha Elections 2024 के तीसरे चरण का थमा चुनावी शोर, 13 मई को EVM में कैद हो जाएगी इन दिग्गजों की किस्मत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।