Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने दो बार मौका दिया मगर...', विजय सिन्हा ने RJD को लेकर बताई अंदर की बात

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 07:24 PM (IST)

    उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल और नीतीश कुमार को लेकर विधान परिषद में अंदर की बात बता दी। विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुम ...और पढ़ें

    'नीतीश कुमार ने दो बार मौका दिया मगर...', विजय सिन्हा ने RJD को लेकर बताई अंदर की बात
    'नीतीश कुमार ने दो बार मौका दिया मगर...', विजय सिन्हा ने RJD को लेकर बताई अंदर की बात

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के वंशवाद एवं भ्रष्टाचार को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने शुक्रवार को सदन में तीखी टिप्पणी की। सिन्हा विधान परिषद में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के बजट पर विभागवार सामान्य वाद-विवाद के बाद सरकार की ओर से 12 विभागों से संबंधित उत्तर दे रहे थे।

    उन्होंने कटाक्ष करते हुए सदन को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद को सरकार में एक नहीं दो बार सम्मिलित कर जनहित में काम करने का मौका दिया। मगर भ्रष्टाचार एवं वंशवाद में डूबी पार्टी ने हमेशा जनहित की अनदेखी करती रही।

    'डबल इंजन की सरकार चहुंमुखी विकास करेगी'

    सिन्हा ने बजट सरकार के उत्तर के दौरान सदन को भरोसा दिया कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चहुंमुखी विकास डबल इंजन की सरकार करेगी। उप मुख्यमंत्री ने इसके बाद कुछ विभागों की उपलब्धियां गिनाईं एवं भावी विकास योजनाओं के बारे में भी सदन को जानकारी दी।

    विपक्ष ने किया सदन का बहिष्कार

    पथ निर्माण, कृषि, गन्ना उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, राजस्व एवं भूमि सुधार, श्रम संसाधन, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, खान एवं भूतत्व, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और पर्यटन विभाग के बजट वक्तव्य को सदन के पटल पर रख दिया। हालांकि इससे पहले सरकार के उत्तर से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया।

    खबरें और भी

    इससे पहले बजट पर वाद-विवाद में भाजपा के हरि सहनी एवं संजय पासवान, जदयू के भीसम सहनी एवं कुमुद वर्मा, राजद के सौरभ कुमार एवं सुनील सिंह और निर्दलीय महेश्वर सिंह ने विभिन्न विभागों के बजट में कमियों की ओर सदन एवं सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।

    ये भी पढ़ें- Bihar Bijli Rate: दिल्ली की तरह बिहार में भी मिलेगी फ्री बिजली? CM नीतीश कुमार ने दिया ये जवाब

    ये भी पढ़ें- PM Modi: ...तो हो गया फाइनल! इस दिन बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद सुशील कुमार ने दी प्रोग्राम की जानकारी