यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'दो ध्रुवों में बंटी राजनीति...', डिप्टी CM विजय सिन्हा का बड़ा बयान; PM मोदी का लिया नाम
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा कि आज भारत की राजनीति स्पष्ट रूप से दो ध्रुवों में बंट चुकी है। विजय सिन ...और पढ़ें

HighLights
- विजय सिन्हा ने कहा, नीति-नीयत व नोट-वोट के दो ध्रुवों में बंटी राजनीति
- विजय सिन्हा ने आईएनडीआईए पर बड़ा हमला बोला है
- विजय सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग वोट-नोट की राजनीति कर रहे हैं
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Deputy CM Vijay Sinha उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज देश की राजनीति संक्रमण काल से गुजर रही है। स्पष्ट रूप से दो ध्रुव बन गए हैं। एक तरफ नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की निष्ठा, नीयत और नीति में विश्वास करने वाले लोग हैं। वे या तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से सीधे तौर पर जुड़े हैं या सहानुभूति रखते हुए मुद्दों के आधार पर राजग का समर्थन करते हैं।
उन्होंने कहा कि कि दूसरी तरफ केवल नोट और वोट के लिए राजनीति करने वाले परिवारवाद और भ्रष्टाचार के पोषक लोग हैं।
'राजनीति को लोकनीति से जोड़कर...'
सिन्हा ने कहा कि राजग की बुनियाद ही राजनीति को लोकनीति से जोड़कर राष्ट्रनीति के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए रखी गई है। चुनावों में होने वाले तात्कालिक लाभ-हानि से इस दृष्टिकोण पर कोई असर नहीं पड़ता। दूसरी तरफ देखा जाए तो राजनीति को अपने परिवार की सत्ता का जरिया बनाने वाले लोग इकट्ठे हो गए हैं। उनके दल और दृष्टिकोण किसी न किसी परिवार और उनके वंशजों के इर्द-गिर्द परिचालित होते हैं।
'आज परिवारवादी सत्ता-सामंतों ने...'
विजय सिन्हा ने कहा कि किसी जमाने में जिस प्रकार रजवाड़ों ने अपना हित साधने के लिए चैंबर ऑफ प्रिंसेज बनाया था, ठीक वैसे ही आज परिवारवादी सत्ता-सामंतों ने आइएनडीआइए बनाया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार से लेकर संसद व सड़क तक ये जिस प्रकार की भाषा, विमर्श और व्यवहार को प्रदर्शित कर रहे हैं, उससे साफ है कि उनका उद्देश्य जनता की भलाई नहीं, बल्कि मात्र अपने-अपने परिवार की राजनीति को सुरक्षित रखने का है।
ये भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: अंबानी के बेटे की शादी में मांझी क्यों नहीं गए? दिया चौंकाने वाला जवाब; लोग भी रह गए हैरान
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'अंबानी के यहां तुरंत चले गए लेकिन...', लालू-तेजस्वी को लेकर ये क्या कह गए जेडीयू नेता? सियासत तेज