यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'PM Modi का मेन फोकस बिहार पर', Union Budget 2024 का जिक्र करते हुए बोले डिप्टी CM विजय सिन्हा
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मेन फोकस इस समय बिहार है। यह हमारे लिए लाभकारी स्थिति है। डिप्टी सीएम ने बताया कि केंद्री ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने केंद्रीय बजट 2024 की सराहना की।
- विजय सिन्हा ने बताया कि पीएम मोदी का मेन फोकस बिहार का विकास है।
- विजय सिन्हा ने विपक्ष को नसीहत दी कि भय व भ्रम ना फैलाएं।
राज्य ब्यूरो, पटना। Vijay Sinha On PM Modi उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों में एनडीए की सरकार होने का लाभ बिहार को व्यापक रूप से होगा। केंद्रीय बजट में भी इसकी झलक देखने को मिली। तीन एक्सप्रेस-वे सहित अकेले अवसंरचना के विकास के लिए बिहार को 26 हजार करोड़ रुपये की राशि मिली है।
उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र के बाढ़ नियंत्रण एवं समेकित विकास के लिए 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रविधान किया गया है। गया एवं राजगीर जैसे हमारे विरासत स्थलों के नवीनीकरण के साथ पर्यटन क्षेत्र के विकास को भी लक्षित किया गया है।
सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम ने कहा, निश्चित रूप से इन सबका समग्र प्रभाव राज्य के रोजगार एवं विकास परिदृश्य पर होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को भय व भ्रम फैलाने की बजाय राज्य की बेहतरी में सहभागी बनना चाहिए।
'पीएम का विशेष ध्यान बिहार के विकास पर'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष ध्यान बिहार के विकास पर है। यह हमारे लिए लाभकारी स्थिति है। अतः राज्य सरकार केंद्र के साथ बेहतर तालमेल, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा क्षमताओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है।
खबरें और भी
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के प्रति संकल्प के कारण आज बिहार के लिए विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने का सबसे अनुकूल माहौल बना है।
ये भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: '99 के चक्कर में पड़ गए', राहुल गांधी पर भड़के जीतन राम मांझी; जाति जनगणना पर दिया जवाब
ये भी पढ़ें- Vijay Sinha: अब बिहार में बालू की होगी होम डिलीवरी, विजय सिन्हा ने कर दिया एलान; 2 महीने बाद शुरू हो जाएगी सेवा