यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'CM नीतीश कुमार को धन्यवाद दूंगा', BJP नेता विजय सिन्हा ने महिला आरक्षण विधेयक पर बोलते हुए क्यों कहा ऐसा
Vijay Kumar Sinha बिहार में भाजपा नेता विजय सिन्हा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। महिला आरक्षण विधेयक पर बोलते हुए एक ओर उन्ह ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने महिला आरक्षण विधेयक पर दी प्रतिक्रिया
- सिन्हा बोले- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के संस्कार से संस्कारित रहे
एएनआई, पटना। देश में महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) को लेकर संसद (Parliament) से लेकर सड़क तक चर्चा है। इसी क्रम में गुरुवार को बिहार विधानसभा में भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) से मीडिया ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) का समर्थन तो किया है, पर कुछ सवाल भी खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि यह अभी से लागू हो जाना चाहिए था, इंतजार किस बात का है?
अटल जी की गोद में हुआ नीतीश कुमार का प्रशिक्षण : सिन्हा
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) प्रशिक्षण अटल जी (Atal Bihari Vajpayee) की गोद में हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के संस्कार से वह संस्कारित रहे हैं। महिलाओं के सम्मान का भाव, सशक्तिकरण का भाव भाजपा (BJP) ने जिस तरह इस भाव को अपने अंदर रखा है, उनके अंदर भी यही भाव है।
सिन्हा ने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर बिहार में महिला सशक्तिकरण को उन्होंने जमीन पर उतारा। आज उन्होंने फिर इस विषय मजबूत प्रदान किया है। मैं उन्हें धन्यवाद भी दूंगा... तमाम उन दलों को जो प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) जी के आह्वान पर ये महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान किए हैं।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वो ताकत दिखाई और एक इतिहास को फिर से बनाया। आधी आबादी को एक सम्मान दिया। नारी शक्ति वंदन अब उसका होगा अभिनंदन ये एक माहौल खड़ा किया।
विजय सिन्हा ने राजद पर बोला हमला
वहीं, राजद (RJD) पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) ने कहा कि यह लोग कभी नहीं चाहते कि महिलाओं को शक्ति मिले, उनका सशक्तिकरण हो। यह नारी विरोधी लोग हैं।
राजद (RJD) के लोग जमींदारी मानसिकता के लोग हैं... अगर आज इनके लोग सांसद होते तो आज फिर यह तमाशा बनाते। इसिलए ऐसे लोग संसद के लायक नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार अपने मंत्री के गले लगे... पहले भिड़ाया था ललाट, माहौल देख तेजस्वी यादव भी मुस्कुराते रहे
तेजस्वी यादव बोले- ये केवल जुमलेबाजी
इधर, बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) पर गुरुवार को कहा कि हम चाहते हैं कि इस बिल में हर समाज की महिलाओं के लिए आरक्षित सीट हो... हम इस बिल को पूरा समर्थन देंगे। ये बिल पास आज हो जाएगा, लेकिन कब लागू होगा इसका पता नहीं है।
उन्होंने कहा कि जनगणना होगी तब ये लागू होगा या फिर इसके बाद परिसीमन होगा तब जाकर महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। हम तो चाहते हैं इस पर काम जल्द से जल्द हो... ये बिल को गुमराह करने के लिए लाया जा रहा है.. ये केवल जुमलेबाजी है।
