विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'बिहार से दिल्ली भाग गए...', विजय सिन्हा ने लालू के होली कनेक्शन पर क्या बोला?

Published: Tue, 26 Mar 2024 02:58 PM (IST)

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा लालू यादव और उनके परिवार को हमारी ओर से शुभकामना है। सिन्हा ने कहा कि ...और पढ़ें

'बिहार से दिल्ली भाग गए...', विजय सिन्हा ने लालू के होली कनेक्शन पर क्या बोला?
'बिहार से दिल्ली भाग गए...', विजय सिन्हा ने लालू के होली कनेक्शन पर क्या बोला?

डिजिटल डेस्क, पटना। Vijay Sinha On Lalu Yadav Holi बिहार में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई जा रही है। हर तरफ सिर्फ रंग ही रंग है। आम जनता से लेकर दिग्गज नेता तक गुलाल में रमे नजर आ रहे हैं। इस सबके बीच सियासी पारा भी हाई है। लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब होली को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लालू यादव पर निशाना साधा है।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को हमारी ओर से शुभकामना है। सिन्हा ने कहा कि किसी समय लालू यादव भी होली पर सनातन के संस्कार को दर्शाते थे, लेकिन अब उसमें कमी आ रही है। वो सनातन से दूर होते जा रहे हैं। लालू यादव घबराए हुए हैं, डरे हुए हैं, क्योंकि देश में मोदी जी के विकसित भारत की बात हो रही है।

'लालू डर की वजह से दिल्ली भाग गए'

लालू के अपने परिवार संग दिल्ली में होली मनाने पर भी विजय सिन्हा ने कटाक्ष किया। विजय सिन्हा ने कहा कि लालू यादव डर की वजह से ही बिहार से दिल्ली भाग गए, लेकिन बिहार अभी भी सब पर भारी है। बिहार के लोग प्रकृति से प्यार करते हैं और प्रकृति के निकट जाएंगे। उन्होंने आगामी चुनाव में एनडीए की जीत होगी। देश विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाएगा।

विजय सिन्हा ने इस दौरान राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो लोग रामलला को लाए हैं, उनको फिर नेतृत्व का मौका मिलेगा। सिन्हा ने कहा कि पहले रामलला की होली अयोध्या में हुई अब मां जानकी की होली बिहार में होगी। भगवान राम भी अपने ससुराल आएंगे।

शिक्षकों को होली पर छुट्टी नहीं दी गई, इसपर क्या बोले विजय सिन्हा?

विजय सिन्हा ने कहा, "देखिए हमारी इस मुद्दे पर खुद शिक्षा मंत्री से बात हुई है... ये ऑर्डर सभी शिक्षकों के लिए नहीं है। सिर्फ ट्रेनिंग वालों के लिए है। ऐसा प्रविधान पहले भी रहा है। तेजस्वी यादव भी जब उपमुख्यमंत्री थे, उस समय भी शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही थी... उस समय ये कुछ नहीं बोले थे। फिर भी हमने आग्रह किया है कि पर्व-त्योहार पर ट्रेनिंग एक-दो दिन आगे बढ़ा देने में कोई हर्ज नहीं है। कुछ लोग तो बस बात को बढ़ाने में लगे हैं"।

विजय सिन्हा ने दी होली की शुभकामनाएं

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत दिनों के बाद खुलकर सारे परिवारवालों के साथ होली मना रहे हैं। सारे बिहार के लोगों को हमारी शुभकामनाएं हैं। सभी लोगों को जातीय जहर के कहर से बाहर आकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाना चाहिए। सामाजिक सद्भाव बढ़ाएं और हम बिहारी सब पर भारी के नए वातावरण और नए माहौल में आगे बढ़ें। यही हमारी कामना है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'इनको खामियाजा भुगतना पड़ेगा', अपनी ही सरकार पर भड़क उठे गिरिराज; बोले- जो सनातन धर्म को...

ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: चाचा पशुपति पारस फिर आएंगे NDA में? चिराग पासवान ने दे दिया बड़ा हिंट, बोले- गठबंधन के भीतर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।