Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vijay Sinha: अचानक वैशाली क्यों पहुंचे विजय सिन्हा? फटाफट अधिकारियों को दे दिया ये निर्देश; मचा हड़कंप

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 05:36 PM (GMT+05:30)

    बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा (Vijay Sinha) अचानक वैशाली पहुंच गए। यहां उन्होंने दिवंगत हर्ष राज (Harsh Raj) के पिता अजित कुमार और अन्य शोकसंतप्त स ...और पढ़ें

    दिवंगत हर्ष राज के स्वजन से मिले उप मुख्यमन्त्री विजय सिन्हा
    दिवंगत हर्ष राज के स्वजन से मिले उप मुख्यमन्त्री विजय सिन्हा

    HighLights

    1. हर्ष राज के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा- विजय सिन्हा
    2. विजय सिन्हा बोले- स्पीडी ट्रायल कर दिलाई जाएगी सजा
    3. लाठी से पीट-पीटकर कॉलेज में की गई थी हर्ष राज की हत्या

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दिवंगत हर्ष राज के गांव जाकर पिता अजित कुमार और अन्य शोकसंतप्त स्वजन से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने स्वजन का ढाढ़स बढ़ाते हुए कहा कि सरकार अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाएगी।

    बता दें कि वैशाली जिला के रहने वाले अजित कुमार के पुत्र हर्ष राज की पटना में पिछले दिनों निर्मम हत्या कर दी गई थी। सिन्हा ने उनके पैतृक घर मझौली पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। वहीं, इस केस में स्पीडी ट्रायल हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

    सिन्हा ने अविलंब कारवाई करने का निर्देश दिया

    उप मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की जांच कर अविलंब कारवाई करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि हर्ष होनहार युवक था। उसकी हत्या से गांव के लोग मर्माहत हैं।

    दिवंगत हर्ष राज के स्वजन से मिले उप मुख्यमन्त्री विजय सिन्हा

    उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर से कहा कि सरकार अपराधियों, माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए दृढसंकल्पित है। कोई भी अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

    उल्लेखनीय है पटना विवि में परीक्षा देकर निकलने के बाद चंदन यादव के साथ अन्य अपराधियों ने लाठी-डंडों से पीट कर हर्ष की हत्या कर दी थी।

    यह भी पढ़ें-

    Vijay Sinha: नीट केस को लेकर सियासी भूचाल, विजय सिन्हा ने तेजस्वी को दिया अल्टिमेटम; कहा- सबूत दीजिए नहीं तो...

    Nitish Kumar के बेटे ई. निशांत बिहार की सियासत में करेंगे एंट्री? JDU नेताओं ने आलाकमान से कर दी बड़ी डिमांड

    खबरें और भी