Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वेब सीरीज से गोविंदा के भांजे करने जा रहे कमबैक, OTT पर दिखेगा भोजपुरी स्टार का नया अवतार

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 12:24 PM (IST)

    भोजपुरी सुपरस्टार विनय आनंद लंबे समय बाद एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'एसीपी विक्रांत' वेब सीरीज से हिंदी मनोरंजन उद्योग में वापसी कर रहे हैं। इस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. विनय आनंद 'एसीपी विक्रांत' वेब सीरीज से कर रहे वापसी।

    2. एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखेगा नया अवतार।

    3. थ्रिलर सीरीज में निभाएंगे इंटेंस ग्रे शेड किरदार।

    डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और अभिनेता गोविंदा के भांजे विनय आनंद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वे हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दमदार वापसी करने जा रहे हैं।

    खास बात यह है कि यह कमबैक टेलीविजन क्वीन एकता कपूर के साथ हो रहा है। विनय आनंद का ये कमबैक एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनी थ्रिलर वेब सीरीज 'ACP विक्रांत' में होगा।

    अंकुर काक डायरेक्ट करेंगे वेब सीरीज

    इस वेब सीरीज का निर्देशन अंकुर काक टकर कर रहे हैं। 'ACP विक्रांत' के जरिए विनय आनंद न सिर्फ हिंदी भाषी डिजिटल स्पेस में कदम रख रहे हैं, बल्कि अपने अभिनय का एक बिल्कुल नया रूप भी दर्शकों के सामने लाने वाले हैं।

    विनय आनंद के लिए यह प्रोजेक्ट महज एक नई वेब सीरीज नहीं, बल्कि पुराने रिश्तों की वापसी जैसा है। उन्होंने कहा कि एकता कपूर के साथ दोबारा काम करना उन्हें 'अपने ही घर लौटने' जैसा एहसास दे रहा है।

    vijay a

    मेरे लिए यह बेहद खास: विनय आनंद

    भोजपुरी स्टार विनय आनंद का कहना है कि इतने साल बाद एक बार फिर से एकता कपूर के साथ जुड़ना मेरे लिए भावनात्मक रूप से खास है। करियर के लिहाज से भी बेहद अहम है। उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वे इस सीरीज को भरपूर प्यार दें।

    'ACP विक्रांत' में विनय आनंद इस बार बिल्कुल अलग और खतरनाक किरदार में नजर आएंगे। अब तक रोमांटिक और पारिवारिक भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले विनय इस सीरीज में ग्रे शेड और इंटेंस रोल निभाते दिखेंगे।

    वेब सीरीज में शरद मल्होत्रा की भी होगी अहम भूमिका

    इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की मानें तो यह किरदार उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है। इस सीरीज में उनके साथ टीवी के लोकप्रिय अभिनेता शरद मल्होत्रा भी अहम भूमिका में हैं, जिससे कहानी में टकराव और रोमांच बढ़ेगा।

    अब तक विनय आनंद 10 से अधिक हिंदी फिल्मों और 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन वेब सीरीज की दुनिया में यह उनका पहला अनुभव है।

    दरभंगा के 'लाल' ने लिखी कहानी

    इसी वजह से वे इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के दौर में सबसे मजबूत माध्यम है, जहां से वे नई ऑडियंस तक पहुंच सकते हैं।

    खबरें और भी

    इस सीरीज की कहानी बिहार के दरभंगा से जुड़े लेखक ज्ञान रंजन ने लिखी है, जिसे थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर बताया जा रहा है। ऐसे में 'ACP विक्रांत' को लेकर काफी उम्मीदें हैं। यह जल्द ही रिलीज होगी।