Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को बिहार का बताने लगे नीतीश के खेल मंत्री, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 10:30 AM (IST)

    Bihar News पहलवान विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित होने के बाद से देश के साथ-साथ बिहार की भी सियासत तेज हो गई है। तेजस्वी यादव से लेकर अन्य ...और पढ़ें

    विनेश फोगाट और बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता (जागरण)
    विनेश फोगाट और बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार के खेल मंत्री को विनेश फोगाट के राज्य के बारे में नहीं था पता
    2. नीतीश कुमार के मंत्री ने विनेश फोगाट से हटकर अलग ही देने लगे ज्ञान
    3. फाइनल से पहले पेरिस ओलंपिक में भारत की पहलवान विनेश अयोग्य घोषित

    डिजिटल डेस्क, पटना। Vinesh Phogat Olympic: ओलंपिक में 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल मुकाबले से कुछ घंटे पहले पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद देश के कई दिग्गज राजनेताओं की प्रतिक्रयाएं आनी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में नीतीश कुमार कैबिनेट के खेल मंत्री और बीजेपी नेता सुरेंद्र मेहता का भी बयान सामने आया है।

    सुरेंद्र मेहता का बयान हैरान करने वाला रहा। उन्हें यह ही नहीं पता कि विनेश फोगाट किस राज्य की रहने वाली हैं। उन्होंने विनेश फोगाट को बिहार का बता दिया।

    बिहार के खेल मंत्री ने विनेश फोगाट को बिहार का बता दिया

    दरअसल, बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान पत्रकारों ने पूछा कि पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। आप इसे कैसे देखते हैं?

    इस पर सुरेंद्र मेहता ने कहा कि ये काफी दुख का विषय है कि बिहार हमेशा इस क्षेत्र में छंटकर चला आता है और पीछे हो जाता है। लेकिन एक चीज पर सबलोग भरोसा रखिए भारत सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने खेलो इंडिया का गठन किया है।

    फिर करने लगे पीएम मोदी और बजट की बात

    पीएम मोदी ने नारा भी दिया मेडल लाओ नौकरी पाओ। पूरे देश में खेलने वाले बच्चों में उत्साह है। सभी लोग उत्साहित हैं और इस दिशा में काफी मेहनत की जा रही है। सरकार का यह बजट भी बहुत बड़ा बनने जा रहा है। खेल के क्षेत्र में यह देश आगे बढ़ेगा।

    खबरें और भी

    बिहार के खिलाड़ी जो छंटे उससे काफी दुख हुआ

    फिर सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार के बारे में जो आपने कहा उससे काफी दुख हुआ कि हमारे खिलाड़ी छंटकर आ जा रहे हैं। लेकिन जो छंट गए उनका मनोबल काफी हाई है। वह फिर से लड़कर खेलेंगे। लेकिन अब बिहार सरकार ने भी फैसला ले लिया है कि सभी खेलों के लिए हम स्टेडियम बनाएंगे और बच्चों को मौका देंगे।

    ये भी पढ़ें

    Vinesh Phogat ने संन्यास का एलान किया, कहा- 'मां कुश्ती मुझसे जीत गई और मैं हार गई; माफ करना'

    'नियम बदलो और विनेश को सिल्वर मेडल दो', भारतीय खिलाड़ी के लिए अमेरिकी रेसलर ने उठाई आवाज, बजरंग-गीता ने भी दिया साथ