Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: नीतीश-तेजस्वी का फ्लाइट वाला VIDEO देखा? CM ने जोड़े हाथ और पूर्व डिप्टी CM का कुछ नहीं वाला रिएक्शन

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 02:29 PM (GMT+05:30)

    Nitish Kumar बिहार की सियासत अब देश में चर्चा का विषय बन गई है। लोकसभा चुनाव के परिणामों ने इसे केंद्र में ला दिया है। ऐसे में नेता दिल्ली में सरकार ...और पढ़ें

    Nitish Kumar : नीतीश-तेजस्वी का फ्लाइट वाला VIDEO देखा?
    Nitish Kumar : नीतीश-तेजस्वी का फ्लाइट वाला VIDEO देखा?

    HighLights

    1. दिल्ली पहु़ंचने पर नीतीश कुमार ने कहा- सरकार तो बनेगी ही...
    2. फ्लाइट में पास बैठे तेजस्वी यादव बोले- धैर्य रखिए

    डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के साथ ही बिहार में सियासी हलचल बढ़ गई है। इधर, बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो फ्लाइट में सफर के दौरान का है। दरअसल, दोनों ही नेता बुधवार को पटना से दिल्ली रवाना हुए हैं।

    यह भी पूरा मामला

    लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में नई सरकार के गठन लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए एनडीए के घटक दलों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ संजय कुमार झा भी थे।

    इसी तरह दूसरी ओर आइएनडीआइए ने भी बुधवार की शाम 6 बजे इसी सिलसिले में एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव भी दिल्ली रवाना हुए हैं। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों ही एक ही फ्लाइट में सफर करते हुए दिखाई दिए।

    क्या है वीडियो में?

    दोनों ही दिग्गज नेताओं के इस सफर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट में आगे-पीछे की सीट पर बैठे हुए हैं।

    खबरें और भी

    इसमें वीडियो बनाने वाला शख्स नीतीश कुमार से लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सवाल पूछता है। वह कहता है कि क्या कहना है सर इस बारे में, चुनाव के नतीजों पर।

    नीतीश का नमन और तेजस्वी का कुछ नहीं

    इसके जवाब में नीतीश कुमार अपने दोनों हाथ जोड़ते हुए कहते हैं कि आपका नमन करना है, प्रणाम चलिए..। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स तेजस्वी यादव की ओर बढ़ता है।

    उसे और कैमरे को देखकर तेजस्वी मुस्कुराते हुए कहते हैं- कुछ नहीं..। इस पर वीडियो बना रहा शख्स पूछता है नतीजों पर आपकी पहली प्रतिक्रिया? इस पर तेजस्वी मुस्कुराते हुए कहते हैं कि कुछ नहीं.. बाद में बात करेंगे।

    यह भी पढ़ें

    Nitish Kumar : 'सरकार तो बनेगी ही...', दिल्ली पहुंचने पर नीतीश, फ्लाइट में साथ रहे तेजस्वी यादव ने भी दिया रिएक्शन

    Bihar Politics : एक ही फ्लाइट से दिल्ली क्यों गए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव? आ गया JDU का जवाब, कहा- मेरे नेता...

    Chirag Paswan : सियासी अटकलों के बीच नीतीश से मिले चिराग, मुलाकात के तुरंत बाद दिल्ली हुए रवाना; क्या हुई बात ?