Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Bihar: पटना सहित 16 जिलों का गिरा तापमान, आज उत्तर व दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार

    By prabhat ranjanEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 08:00 AM (GMT+05:30)

    बिहार में एक दो बाद मानसून पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। इस बीच उत्तर व दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरा ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. उत्तर व दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार
    2. तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी ने दी उमस भरी गर्मी से राहत

    जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के उत्तर व दक्षिण पूर्व भागों में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के साथ पटना सहित शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी व उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई।

    मधेपुरा के मुरलीगंज में 34.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को 15 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई तो पटना सहित 16 जिलों के तापमान में गिरावट आई है। 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों से विदा हुआ है, जबकि गंगेय पश्चिम बंगाल व ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में इसका प्रभाव बना हुआ है।

    बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव आने से कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

    इन जिलों में दर्ज हुई वर्षा

    मधेपुरा के अलालनगर में 25.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के गायघाट में 15.8 मिमी, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में 15.6 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 9.2 मिमी, सुपौल के बौसा में 5.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों में तापमान

    पटना: 35.2

    गया: 34.4

    भागलपुर: 34.6

    मुजफ्फरपुर: 31.6

    (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    पिछले 24 घंटों के दौरान मधेपुरा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा में हल्की वर्षा हुई जबकि शेष भाग शुष्क बना रहा। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस से लोग परेशान रहे। पटना में आज अधिकतम 35.0 और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। 

    यह भी पढ़ें- किसानों के लिए खुशखबरी!!! पटना समेत इन जिलों में दो दिनों तक जमकर होगी बारिश, फिर...

    यह भी पढ़ें- तीन दिनों तक बारिश की संभावना; इन इलाकों में बरसेगा पानी