विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश के NDA में आने की अटकल पर क्‍या बोल गए गिर‍िराज सिंह? उथल-पुथल की चर्चा के बीच दिल्‍ली जाएंगे चिराग पासवान

By Agency Edited By: Prateek Jain
Updated: Fri, 26 Jan 2024 05:17 PM (IST)

Bihar Politics बिहार में जदयू और भाजपा के संभावित गठबंधन पर पॉलिट‍िकल सस्पेंस के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि लोग आते हैं और ...और पढ़ें

नीतीश के NDA में आने की अटकल पर क्‍या बोल गए गिर‍िराज सिंह? (फाइल फोटो)
नीतीश के NDA में आने की अटकल पर क्‍या बोल गए गिर‍िराज सिंह? (फाइल फोटो)

एएनआई, पटना/नई दिल्ली। बिहार में जदयू और भाजपा के संभावित गठबंधन पर पॉलिट‍िकल सस्पेंस के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि लोग आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वर्तमान स्थिति कैसी है। बिहार में स्थिति सामने आएगी। यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य कैसा होगा। मुझे कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी नेतृत्‍व जो भी फैसला करेगा वह देश और पार्टी के हित के मुताबिक होगा। मुझे विश्वास है कि केंद्रीय नेतृत्‍व देश और पार्टी (भाजपा) के हित के अनुसार निर्णय लेगा। मैं न तो खुश हूं और न ही दुखी हूं। मुझे पता है कि निर्णय जो भी होगा, मैं एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और पार्टी के फैसले को स्वीकार करूंगा।

नीतीश की वापसी की अटकलों से चिराग चिंतित!

इससे पहले आज एलजेपी (रामविलास) नेता चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए राज्य में राजनीतिक परिदृश्य पर गहरी नजर रख रहा है, और स्थिति पर चर्चा करने और उस पर कार्रवाई करने के लिए बैठकें कर रहा है, जहां तक राजग का सवाल है, पार्टी ने मुझे निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि हम अगले 2-3 दिनों की योजना रद्द कर रहे हैं और दिल्ली जा रहे हैं। जो भी फैसला होगा, एलजेपी और बीजेपी मिलकर लेंगे।

इस सबके बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कल की बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा हुई, लेकिन जहां तक ​​नीतीश कुमार और जेडीयू का सवाल है, राजनीति में दरवाजे कभी भी स्थायी रूप से बंद नहीं होते हैं। अब हमारा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि दरवाजे खुलेंगे या नहीं या नहीं।

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: नीतीश के रुख पर अटकलें और तेजस्वी फुल कॉन्फिडेंट! बिहार में सरकार गिरेगी या बचेगी... जल्द हो जाएगा फैसला

Nitish Kumar: राजद के सब्र का बांध टूटा, नीतीश कुमार से शाम तक मांगा फाइनल जवाब