यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi CM Rekha Gupta: शपथ के दौरान रेखा गुप्ता ने कौन-सी साड़ी पहनी? सम्राट चौधरी ने बताई दिलचस्प बात
रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्होंने शपथ ग्रहण के समय मधुबनी प्रिंट वाली साड़ी पहनी और बक्सर (बिहार) के रहने वाले पंकज सि ...और पढ़ें

HighLights
- रेखा की सरकार में बिहार के लोगों को मिलेगा सम्मान: सम्राट चौधरी
- अब दिल्ली में बिहार के लोगों को सम्मान मिलेगा: सम्राट चौधरी
- विजय सिन्हा बोले, विश्वास-विजन और विकास की सरकार बनी
राज्य ब्यूरो, पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि रेखा गुप्ता (Delhi New CM Rekha Gupta) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही बिहार-यूपी के लोगों को उत्साहजनक संदेश दिए और सारे वादे पूरे करने की क्षमता का विश्वास दिलाया।
राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित समारोह के बाद चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता ने शपथ ग्रहण के समय मधुबनी प्रिंट वाली साड़ी पहनी और बक्सर (बिहार) के रहने वाले पंकज सिंह को भी सात सदस्यीय कैबिनेट में अपना सहयोगी बनाया।
.jpg)
उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह से ही साफ हो गया कि अब दिल्ली में बिहार के लोगों को सम्मान मिलेगा और यमुना का निर्मलीकरण शीघ्र पूरा होगा। चौधरी ने दिल्ली सरकार के गठन में सभी वर्गों के सम्मान का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में दिल्ली में डबल गति से होगा विकास: विजय सिन्हा
दिल्ली में रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल के शपथ-ग्रहण समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि दिल्ली में एक दशक की ''आप-दा'' के बाद वादे और बहाने की जगह विश्वास, विजन और विकास की मानसिकता वाली सरकार बनी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रेखा गुप्ता के रूप में एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है। जिन्होंने संगठन, शासन और समाज तीनों क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर काम किया है।
खबरें और भी
सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व को मिले जनसमर्थन के कारण दिल्ली का राजनीतिक मौसम बदला है। अब वहां डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में डबल गति से विकास होगा। स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और यातायात की विश्वस्तरीय व्यवस्था फिर से बहाल होगी।
उन्होंने कहा कि अब गरीब, युवा और महिलाओं के हित में काम होंगे। संकल्प-पत्र में जो भी वायदे किए गए थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बहाना नहीं बल्कि विकास, अब दिल्ली सरकार की पहचान बनेगी।
.jpg)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दिए गए बधाई संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में दिल्ली के विकास कार्यों को गति मिलेगी।