यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: कितने पढ़े लिखे हैं अंशुल अविजीत? जो रविशंकर प्रसाद का करेंगे सामना; कांग्रेस नेता के हैं पुत्र
Bihar News बिहार की हॉट सीट पटना साहिब अब चर्चा का विषय बन गई है। इस सीट पर एनडीए से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद तो कांग्रेस से पूर्व लोकसभा स्पीक ...और पढ़ें

HighLights
- बीते मंगलवार को अंशुल अविजीत के नाम ने सभी को चौंका दिया।
- पटना साहिब सीट से अंशुल अविजीत रविशंकार प्रसाद का सामना करेंगे।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: कांग्रेस ने पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से डा. अंशुल अविजीत को प्रत्याशी बनाया है। वे इस सीट से भाजपा के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद का सामना करेंगे। बता दें कि वर्तमान में रविशंकर प्रसाद ही यहां से सांसद हैं।
कौन हैं अंशुल अविजीत (Who is Anshul Avijit)
अंशुल अविजीत लोकसभा की अध्यक्ष रही मीरा कुमार के पुत्र हैं। मीरा कुमार दो बार सासाराम से सांसद भी रही हैं। इस बार उन्होंने स्वेच्छया चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा पहले ही कर दी थी। सुरक्षित सीट होने के कारण सासाराम में अंशुल प्रत्याशी नहीं हो सकते थे, क्योंकि वे पिछड़ा वर्ग से आते हैं। सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता रहे उनके पिता मंजुल कुमार कुशवाहा समाज से हैं।
बीते मंगलवार को अंशुल अविजीत के नाम की घोषणा हुई
इतिहास और राजनीति शास्त्र पर अच्छी पकड़ रखते हैं अंशुल अविजीत
खबरें और भी