Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मनीष कश्यप कौन है? यूट्यूबर को प्रवासी मजदूरों पर हमले के कथित फर्जी वीडियो के मामले में क्यों किया गिरफ्तार?

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 08:51 PM (IST)

    मनीष कश्यप का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग मनीष कश्यप के बारे में जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। दरअसल बिहार में हाल ही ...और पढ़ें

    मनीष कश्यप कौन है? यूट्यूबर को प्रवासी मजदूरों पर हमले के कथित फर्जी वीडियो के मामले में क्यों किया गिरफ्तार?
    मनीष कश्यप कौन है? यूट्यूबर को प्रवासी मजदूरों पर हमले के कथित फर्जी वीडियो के मामले में क्यों किया गिरफ्तार?

    जागरण डिजिटल, पटना। इंटरनेट मीडिया पर मनीष कश्यप के बारे में कई सारी अफवाहें हैं, जो उन्हें इस पुल गिरने के मामले से जोड़ती हैं। मनीष कश्यप का नाम इन दिनों इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इसी वजह से इंटरनेट यूजर और अधिक जानना चाहते हैं। इस खबर में हम आपको पूरी जानकारी देंगे।

    मनीष कश्यप कौन है और क्यों चर्चा में है?

    बिहार में पुल ढहने का यूट्यूब फुटेज वायरल होने के बाद बिहार के यूट्यूबर-पत्रकार मनीष कश्यप का नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था। जहां तक बात पुल की है तो यह पहले भी एक बार गिर चुका है। इसे अभी भी बनाया जा रहा है और इसका उद्देश्य बिहार क्षेत्र खगड़िया को भागलपुर से जोड़ना है।

    बताया जाता है कि इस पुल का डिजाइन साल 2012 में बनाया गया था। इसके बाद 2014 में आधिकारिक तौर पर इस पर काम शुरू हुआ। 1,700 करोड़ रुपये में बन रहा 3.16 किलोमीटर लंबा यह पुल पिछले 14 महीनों में दो बार ढह चुका है। पहली बार यह अप्रैल 2022 में भागलपुर के सुल्तानगंज की तरफ और फिर दूसरी बार खगड़िया की तरफ से ढहा था।

    इसके निर्माण में काफी लंबा समय गुजर चुका है। इसे 2023 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (बीआरपीएनएनएल) के लिए इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    बिहार के भागलपुर में दूसरी बार पुल ढहने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने मनीष कश्यप के एक पुराने वीडियो को भी प्रसारित करना शुरू कर दिया था। मनीष का यह वायरल हो रहा वीडियो इस पुल के पहली बार गिरने के बाद बनाया गया था।

    मनीष ने यह वीडियो अन्य मीडिया कर्मियों की तरह ही रिपोर्टिंग करते हुए बनाया था। इसमें वह निर्माण अधिकारियों से पुल की घटिया गुणवत्ता के बारे में बात करते नजर आ रहा था। कश्यप ने वीडियो में पुल में कई जगह पर खराब निर्माण के बारे में जानकारी दी थी।

    वीडियो को दोबारा पोस्ट करने वाले एक ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि YouTuber झूठे प्रचार का शिकार हुआ था। पुल ढहने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा भी की थी कि घटना में जो भी जिम्मेदार होगा, उसे कड़ी सजा मिलेगी। संबंधित विभाग ने भी इस संबंध में जांच शुरू कर दी थी। 

    मनीष कश्यप को क्यों किया गया गिरफ्तार?

    मदुरै सेंट्रल जेल वह जगह है, जहां अब मनीष कश्यप को रखा गया है। उसे तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों को दर्शाने वाली फर्जी रिकॉर्डिंग प्रसारित करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

    कश्यप के वकील का दावा है कि तमिलनाडु पुलिस ने उसके खिलाफ एनएसए लगाया है। हिरासत में लिए गए यूट्यूबर के खिलाफ तमिलनाडु में छह और बिहार में तीन एफआईआर भी लंबित हैं। यूट्यूबर मनीष कश्यप फिलहाल जेल में बंद है।

    यह भी पढ़ें: Manish Kashyap के बिहार आने की उम्मीद टूटी

    यह भी पढ़ें: मनीष कश्यप तीन महीने से चेन्नई जेल में है बंद

    यह भी पढ़ें: Youtuber मनीष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, तमिलनाडु हिंसा का फर्जी वीडियो मामला

    यह भी पढ़ें: यूट्यूबर मनीष कश्यप केस में SC ने बिहार-तमिलनाडु सरकार से मांगा जवाब