Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहा जाता है? ललन सिंह ने खोल दिया राज; याद दिलाई पुरानी बात

    Updated: Wed, 08 May 2024 01:00 PM (IST)

    Bihar News मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के जेल से निकलने के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है। विपक्ष जहां नीतीश सरकार पर हमलावर हो गई है व ...और पढ़ें

    ललन सिंह ने अनंत सिंह की जमकर की तारीफ (जागरण)
    ललन सिंह ने अनंत सिंह की जमकर की तारीफ (जागरण)

    HighLights

    1. ललन सिंह ने एक जनसभा में अनंत सिंह की जमकर तारीफ की
    2. ललन सिंह ने लालू-राबड़ी परिवार पर चुन-चुनकर हमले किए।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News Hindi: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत के जेल से बाहर निकलने पर राज्य की सियासत तेज हो गई है। अनंत सिंह (Anant Singh) के बाहर निकलते ही मुंगेर लोकसभा सीट अब और अधिक चर्चा में आ गई है। ललन सिंह इस सीट पर फिर कब्जा जमाने के लिए हर सियासी चाल का उपयोग कर रहे हैं।

    इसी क्रम में ललन सिंह ने इस बार अनंत सिंह की सियासी धाक का जमकर इस्तेमाल किया। ललन सिंह ने बीच सभा में अनंत सिंह की जमकर तारीफ की और लालू-रबड़ी परिवार पर खूब बरसे।

    अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहते हैं? ललन सिंह ने खोले राज

    ललन सिंह ने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरा इलाका तो अनंत बाबू का है। यहां अनंत बाबू ने खूब काम किया। यहां कम अन्याय नहीं होता था लेकिन अनंत बाबू यहां न्याय करते थे। ललन सिंह ने कहा कि अनंत सिंह इस इलाके में हर लोगों के साथ न्याय करते थे। इसलिए उन्हें छोटे सरकार कहा जाता है।

    अनंत सिंह हमेशा अपने इलाके में हर वर्ग के लोगों के लिए काम करते थे, किसी के साथ भेदभाव नहीं करते थे। अनंत सिंह इस दौरान अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मौजूद रहीं। बता दें कि अनंत सिंह ने जेल से निकलने के साथ ही कहा था कि ललन सिंह 5 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे।

    ललन सिंह ने लालू- रबड़ी परिवार पर साधा निशाना

    ललन सिंह ने कहा कि आज के नौजवानों को लालू का शासन याद नहीं होगा, क्योंकि ये लोग उस समय 5 से 6 साल के रहे होंगे। लेकिन जो भी बुजुर्ग हैं, उनसे पूछिए कि कैसा माहौल था उस समय। आतंक का साया था, लोग डक के मारे घर से बाहर नहीं निकलते थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Bihar News: अब बिहार में छटपटाएंगे PFI और सिमी के गुर्गे, पटना हाईकोर्ट ने दे दिया झटका; टारगेट पर थे PM मोदी

    Bihar News: 'मुसलमानों को किसी भी हालत में...', लालू के बयान पर आगबबूला हुए सम्राट चौधरी; दे डाली खुली चुनौती