Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Gandhi Bihar Visit: 18 जनवरी को बिहार क्यों आ रहे राहुल गांधी? प्रदेश अध्यक्ष ने बताई वजह

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 02:03 PM (IST)

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 18 जनवरी को एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आखि ...और पढ़ें

    राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार दौरा (जागरण)
    राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार दौरा (जागरण)

    HighLights

    1. राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार के दौरे पर रहेंगे
    2. राहुल के आगमन के लिए बिहार कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर ली है

    राज्य ब्यूरो, पटना। Rahul Gandhi News: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि इस वर्ष बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस समेत अन्य महागठबंधन दल राज्य की जनता के सहयोग से भाजपा-जदयू को सत्ता से बाहर कर देंगे।

    डॉ. अखिलेश मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बिहार आगमन से हमारी ताकत बढ़ेगी। उनके आगमन से बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति भी आएगी।

    इस वजह से राहुल गांधी आ रहे बिहार

    इस दौरान राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के मुख्य सभागार के नवीनीकरण के बाद उसके नामकरण राजीव सभागार और कांग्रेस कार्यालय के कर्मचारियों के लिए बने नवनिर्मित इंदिरा भवन का उद्घाटन भी करेंगे।

    वहीं, विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में भी राहुल गांधी ने बिहार में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ वार्ता की पहल की थी और उसी के तहत नए साल में नए जोश के साथ सभी से वार्ता करेंगे। यह संवाद कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ संविधान और सामाजिक समरसता पर चर्चा आयोजित होगी।

    खबरें और भी

    पहले नीतीश भाजपा से अलग हो जाएं फिर कुछ सोचेंगे: डॉ. शकील अहमद

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वापस महागठबंधन में आने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले वह भाजपा से अलग तो हो जाए इसके बाद तय होगा कि वह महागठबंधन का हिस्सा होंगे या नहीं। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि आइएनडीआइए का गठन लोकसभा चुनाव के लिए किया गया था उसे दौरान भी पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़े थे।

    प्रेस वार्ता में ये नेता रहे मौजूद

    प्रेस वार्ता में प्रो. रामजतन सिन्हा, प्रेमचन्द्र मिश्रा, वीणा शाही, डा. अशोक कुमार, विधायक राजेश कुमार, बिजेद्र चौधरी, नीतू सिंह, पूर्व सांसद अजय निषाद, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, आनंद माधव सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

    जीतन राम मांझी ने दी प्रतिक्रिया

    वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी द्वारा कास्ट सेंसस की बात पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि कास्ट सेंसस के लिए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर राज्य को अधिकार दे दिया है। बिहार में भी हुआ। राहुल गांधी अपने राज्य में करवाएं तो सही।

    ये भी पढ़ें

    Prashant Kishor: अब गांधी मैदान नहीं इस जगह होगा प्रशांत किशोर का प्रदर्शन, इन शर्तों को पूरा करना जरूरी

    Bihar Politics: पशुपति पारस ने लालू प्रसाद को दिया निमंत्रण, आज के दही-चूड़ा भोज में होगा खेला? सियासत तेज