विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना में बीच चौराहे पर 'पति-पत्नी और वो' के बीच चला हाई वोल्टेज ड्रामा

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2016 10:44 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 02 Dec 2016 10:40 PM (GMT+05:30)

बीच चौराहे पर पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। पति को पहचानने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। पटना के डाक बंगला चौराहे पर पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। एक युवती अभी अपने दोस्त के बाइक पर बैठी ही थी कि पीछे से एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद चौराहे पर तकरीबन आधे घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। पति सूरज प्रेमी के बारे में पूछ रहा था और युवती कुछ भी नहीं बता रही थी।

पति-पत्नी के बीच की नोकझोंक धीरे धीरे धक्का-मुक्की में बदल गई। आसपास के राहगीरों ने तीनों को घेर लिया और सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसी बीच डाक बंगला चौराहे पर तैनात कुछ पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए। आखिरकार तीनों को कोतवाली थाना लाया गया।

पति-पत्नी का यह हाई वोल्टेज ड्रामा एक घंटे तक कोतवाली में भी चलता रहा। बाद में थानाप्रभारी अविनाश कुमार ने दोनों समझा बुझाकर घर भेज दिया।

पढ़ें - शिक्षक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, बच्चे ने देखा और मचा दिया हल्ला

युवती का पति सूरज बार बार लोगों से कह रहा था कि युवती उसकी पत्नी है और उसे छोड़कर चली गई है। अपने दोस्तों के साथ घूमती फिरती है। लेकिन युवती यह बात मानने को तैयार नहीं थी। वह पति होने की बात कहने वाले छोटी पहाड़ी निवासी सूरज को पहचानने तक से इनकार कर रही थी।

पति-पत्नी और वो के बीच जमकर हुई धक्का-मुक्की

जिस युवक के साथ वह जा रही थी वह खुद को युवती का दोस्त बता रहा था। दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई। पुलिस के पहुंचने पर युवती ने कहा कि मैं इसे जानती नहीं हूं और ये मुझे अपना पति बता रहा है। मामला बढ़ता देख दोनों को कोतवाली थाने लाया गया।

पढ़ें - बीच सड़क पर महिला ने ट्रैफिक जवान को दी धमकी, वर्दी उतरवा दूंगी...जानिए

मैं तलाक नहीं दूंगी, यह भुगतेगा

थाने में भी काफी पूछताछ के बाद युवती ने स्वीकार किया कि उसकी शादी छोटी पहाड़ी वाले युवक के साथ 2014 में हुई थी। दोनों की लगभग डेढ़ साल की एक बच्ची भी है। युवती ने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह उसे तरजीह नहीं देता है, उसका संबंध किसी और लड़की के साथ है। इसलिए वह घर छोड़कर अपने मायके छितनावां चली गई।

वहीं लड़का बार-बार उसपर आरोप लगाए जा रहा था। थानेदार के समझाने के बाद लड़की ने कहा कि मुझे इसके साथ नहीं रहना है। यह कोर्ट में जाए मैं तलाक दे दूंगी। इसके बाद थानाध्यक्ष ने बांड भरवाकर दोनों को जाने का आदेश दे दिया।

मैं किसी के साथ घूमू मेरी मर्जी

जैसे ही एक महिला सिपाही ने युवती को समझाने लगी, युवती फिर उग्र हो गई और कहने लगी मैं किसी के साथ घूमूं-फिरूं मेरी मर्जी। इस लड़के को तलाक नहीं दूंगी ये भुगतेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।