Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Result 2024: Nitish Kumar के पास 'सत्ता की चाबी'! Modi के साथ ही रहेंगे या फिर कर देंगे 'खेला', चल गया पता

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 02:16 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव (Lok sabha election result 2024) की दो बजे तक की काउटिंग (Bihar Lok sabha election result) में यह लगभग साफ हो गया है कि इस बार भाजपा अपने ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार के पलटी मारने की आशंकाओं पर केसी त्यागी ने दी सफाई।
    नीतीश कुमार के पलटी मारने की आशंकाओं पर केसी त्यागी ने दी सफाई।

    डिजिटल डेस्क, पटना। दो बजे तक की काउटिंग में यह लगभग साफ हो गया है कि इस बार भाजपा अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी। दो बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, एनडीए को कुल 295 सीटें मिलती दिख रही है। अबतक की काउंटिंग में भाजपा अकेले दम पर 240 सीट पर लीड बनाए हुए है। वहीं, वहीं, एनडीए 229 सीटों पर लीड बनाकर कड़ी टक्कर देता दिख रहा है।

    इस बीच इस बात की चर्चा तेज हो रही है कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मार सकते हैं। इंडी गठबंधन के कई नेता व प्रवक्ता इस संबंध में बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच जदयू नेता और नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले केसी त्यागी ने सफाई दी है।

    केसी त्यागी ने कहा है कि नीतीश कुमार कल प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर पटना लौटे हैं। हम अपने पुराने स्टैंड पर कायम हैं। JDU नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर एक बार NDA में अपनी आस्था का इजहार करता है और हम NDA में ही बने रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Election Result 2024 Live : यहां पढ़ें बिहार लोकसभा इलेक्शन के ताजा अपडेट

    Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा इलेक्शन के ताजा अपडेट के लिए क्लिक करें

    खबरें और भी