यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Women Help Desk: हर रोज 257 शिकायतें दर्ज करा रहीं बिहार की महिलाएं, गया से आई सबसे अधिक शिकायत
बिहार में 850 पुलिस थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर हर दिन औसत 257 शिकायतें आ रही हैं। मार्च से अगस्त तक छह माह में 47 हजार 116 शिकायतें की गई हैं ...और पढ़ें

HighLights
- 850 पुलिस थानों में कार्यरत है महिला हेल्प डेस्क।
- छह माह में दर्ज की गई 47,116 शिकायतें।
- 32,345 मामलों में की गई निरोधात्मक कार्रवाई।
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के 850 पुलिस थानों में बने महिला हेल्प डेस्क पर हर दिन औसत 257 शिकायतें आ रही हैं। मार्च से अगस्त तक छह माह में 47 हजार 116 शिकायतें की गई हैं, इनमें सबसे अधिक शिकायतें गया की महिलाओं ने दर्ज कराई हैं।
बेतिया दूसरे और मुजफ्फरपुर की महिलाएं शिकायत दर्ज कराने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। पटना जिले में सबसे अधिक थानों में महिला हेल्प डेस्क है, मगर शिकायतों की संख्या अपेक्षाकृत कम हैं। सबसे अधिक शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी रहीं।
47 हजार शिकायतें 32 हजार का निष्तारण
पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के अनुसार, 47 हजार से अधिक शिकायतों के विरुद्ध 32 हजार 345 कांडों का निष्पादन किया गया है, जबकि 11 हजार 818 प्राथमिकी दर्ज की गई है। गया जिले के 43 थानों में महिला हेल्प डेस्क हैं, इनमें 5071 महिलाएं शिकायत लेकर आई हैं, जिसके विरुद्ध 1200 प्राथमिकी दर्ज हुई है।
बेतिया, मुजफ्फरपुर और राजधानी के आंकड़े
बेतिया के 23 थानों के महिला हेल्प डेस्क पर 3406 शिकायतों के विरुद्ध 614, जबकि मुजफ्फरपुर के 30 महिला हेल्प डेस्क पर 2600 शिकायतों के विरुद्ध 928 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
वहीं, राजधानी पटना के 71 महिला हेल्प डेस्क में 1953 महिलाएं शिकायत लेकर आई हैं, जिसके विरुद्ध 580 प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
फरवरी में हुई थी महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत
महिलाओं को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने या अपनी बात रखने में कोई झिझक न हो, इसके लिए इसी साल फरवरी में पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। इनमें 296 शहरी जबकि 554 महिला हेल्प डेस्क ग्रामीण इलाकों में हैं।
खबरें और भी
वर्तमान में महिला हेल्प डेस्क पर 475 महिला पुलिस पदाधिकारी और 1982 महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के बाद प्रतिनियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Teachers: KK Pathak के आदेश पर भागलपुर के 395 टीचरों पर एक्शन, 14 नियोजित शिक्षकों पर भी लटकी तलवार