पटना के यश राज ने 26 गेंदों में रच दिया इतिहास; वैभव सूर्यवंशी भी नहीं कर पाए ऐसा कमाल
पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में यश राज ने 26 गेंदों में शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया, जो बिहार के घरेलू क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी और जूनियर क्रिकेट लीग के यशराज। फाइल
HighLights
यश राज ने 26 गेंदों में विस्फोटक शतक जड़ा।
मालसलामी सीसी ने 6 विकेट से मैच जीता।
बिहार घरेलू क्रिकेट में बना नया रिकॉर्ड।
जागरण संवाददाता, पटना। पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को यश राज ने 26 गेंदों में शतक जड़ दिया।
पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मालसलामी सीसी टीम की ओर से खेलते हुए कप्तान यश राज ने केवल 31 गेंदों पर चार चौकों और 15 छक्कों की मदद से 116 रन की पारी खेली।
फुलवारीशरीफ स्थित सिग्मा स्पोर्ट्स मैदान पर सलामी बल्लेबाज के खेल से काजीपुर सीसी द्वारा मिले 213 रन के लक्ष्य को मालसलामी सीसी ने मात्र 13 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
रणजी या घरेलू टूर्नामेंट में नहीं बना यह रिकॉर्ड
समस्तीपुर के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सहित बिहार से रणजी, घरेलू एवं अन्य किसी भी टूर्नामेंट में 26 गेंदों में कभी शतक नहीं लगा है।
इधर, बुधवार को खेले गए पहले क्वार्टरफाइनल में क्वार्टर फाइनल में मालसलामी सीसी ने काजीपुर सीसी को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
दो अन्य लीग मुकाबलों में वाइएसी सिटी और ट्रैम्फेंट सीसी ने शानदार जीत दर्ज की। ला मार्टिनियर वर्ल्ड स्कूल मैदान पर वाइएसी सिटी ने सिटीजन सीसी को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया।
जबकि मंगल तालाब मैदान पर ट्रैम्फेंट सीसी ने केडिया इलेवन को चार विकेट से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फुलवारीशरीफ स्थित सिग्मा स्पोर्ट्स मैदान पर काजीपुर सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.5 ओवर में 213 रन बनाए।
दूसरे मैच में रजनीश की विस्फोटक बल्लेबाजी
रजनीश कश्यप ने 45 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष यश राज ने 33, रणवीर ने 24 और शशांक शेखर ने 18 रन बनाए।
मालसलामी सीसी की ओर से अयान ने पांच विकेट लेकर काजीपुर की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। अमृत राज और यश राज ने एक-एक विकेट लिया।
214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मालसलामी सीसी ने मात्र 13 ओवर में चार विकेट पर 217 रन बनाकर छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
कप्तान यशराज 31 गेंदों पर बनाए 116 रन
कप्तान यश राज ने केवल 31 गेंदों पर चार चौकों और 15 छक्कों की मदद से 116 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली।
यश राज ने 26 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सलीम ने 16 गेंदों पर 37 रन बनाकर उनका भरपूर साथ दिया, जबकि अक्षित शौर्य 22 और हर्ष राज 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।
काजीपुर सीसी की ओर से मानव ने दो विकेट लिए, जबकि रजनीश कश्यप और आयुष यश राज को एक-एक सफलता मिली।