विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना के घरों से लाखों उड़ाने वालों का परिचय जान रह जाएंगे हैरान, इनसे सतर्क होना जरूरी

By Jagran NewsEdited By: Akshay Pandey
Published: Thu, 10 Nov 2022 09:17 PM (GMT+05:30)

राजा और मो. शाहिद एसी व प्लंबर मिस्त्री हैं। दोनों मैकेनिक बनकर घरों की रेकी करते थे। गिरोह चोरी की ...और पढ़ें

पटना में प्लंबर और मैकेनिक चोरी करते थे। सांकेतिक तस्वीर।
पटना में प्लंबर और मैकेनिक चोरी करते थे। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना : दिवाली और छठ पर्व में बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति उड़ाने वाले गिरोह के पांच शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान मो. शाहिद, एजाज अली, मो. राजा, फैयाज और कल्लू बिंद उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है। सभी सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के साहगंज में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। इनके पास से 1.32 लाख कैश, सोना और चांदी के आभूषण, चोरी में इस्तेमाल बाइक सहित अन्य सामानों को बरामद किया है। कल्लू बिंद उर्फ लंगड़ा पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना सहित चार अन्य सोने का आभूषण लेकर कोलकाता भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में कोलकाता में छापेमारी कर रही है। गिरोह में शामिल राजा और मो. शाहिद एसी व प्लंबर मिस्त्री हैं। दोनों मैकेनिक बनकर घरों की रेकी करते थे। गिरोह चोरी की ज्वेलरी को कोलकाता में जहां बेचते थे, उसके बारे में भी पुलिस को जानकारी मिल चुकी है। 

फुटेज में दिखी बाइक से शातिर के ठिकाने तक पहुंची पुलिस 

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और दो नवंबर को चार बड़ी चोरियों की शिकायत दर्ज की गई। एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने सिटी एसपी और एएसपी सचिवालय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध का तस्वीर जुटाने लगी। तीन वारदात में पुलिस को स्पष्ट फुटेज नहीं मिला। दो नवंबर को शिवपुरी में भोर में हुई चोरी के बाद दो शातिर पल्सर बाइक से जाते दिखे। बाइक का नंबर भी पुलिस को मिल गया। बुधवार की देर शाम पुलिस ने उक्त बाइक को राजा के कमरे से बरामद कर किया। राजा ने पुलिस को बताया कि चोरी का सामान शाहिद ओर फैयाज के कमरे में है। पुलिस शाहिद और फैयाज को गिरफ्तार कर उनके कमरे की तलाशी ली तो कैश, ज्वेलरी और चोरी में इस्तेमाल औजार को बरामद किया गया। शातिर ने बताया सरगना सहित चार शातिरों की तस्वीर, नाम और उनके ठिकानों के बारे में भी पुलिस को बताया। 

बेच चुके हैं खुद की संपत्ति, बदलते रहते हैं कमरा 

गिरफ्तार कल्लू बिंद शास्त्रीनगर के शेखपुरा बिंद टोली का निवासी है। वहीं बाकी के अन्य चारों आरोपित मूल रूप से आरा और मसौढ़ी के रहने वाले हैं। छानबीन में पता चला कि सभी अपना घर तक बेच चुके हैं। किराए के कमरे में रहते हैं। चोरी की ज्वेलरी गिरोह का सरगना कोलकाता में बेचता है और हिस्सा मिलने पर बाकी शातिर भी कोलकाता निकल जाते है। इनके पास से पुलिस तीन मोबाइल बरामद किया है, जिसमें कई संदिग्ध नंबर मिले हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।