Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूट्यूबर मनीष कश्‍यप की रिमांड पूरी, बेउर जेल भेजा गया; तमिलनाडु पुलिस ने फिर लगाई ट्रांजिट रिमांड की अर्जी

    By Kumar RajatEdited By: Prateek Jain
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 09:29 PM (IST)

    YouTuber Manish Kashyap Remand Completed तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा वीडियो शेयर करने के आरोपित यूट्यूबर मनीष कश्यप को सोमवार की शाम ...और पढ़ें

    यूट्यूबर मनीष कश्‍यप की रिमांड पूरी, बेउर जेल भेजा गया।
    यूट्यूबर मनीष कश्‍यप की रिमांड पूरी, बेउर जेल भेजा गया।

    पटना, राज्य ब्यूरो: तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा वीडियो शेयर करने के आरोपित यूट्यूबर मनीष कश्यप को सोमवार की शाम बेउर जेल भेज दिया गया।

    आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को मनीष की चार दिनों की रिमांड मिली थी, जो सोमवार को पूरी हो गई। अब तमिलनाडु पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

    सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार को मनीष को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की फिर से अर्जी दी है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए 15 दिनों की रिमांड पर तमिलनाडु ले जाना चाहती है। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में कोर्ट रिमांड पर अपना फैसला सुना देगी।

    नहीं मिला मोबाइल, सहयोगी की तलाश तेज

    मनीष कश्यप का मोबाइल अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। मोबाइल की तलाश में नोएडा से लेकर पटना के महेशनगर के फ्लैट तक की तलाशी ली गई मगर मोबाइल का पता नहीं चला।

    इस बीच पुलिस को डिजिटल साक्ष्य और तीन-चार डायरी मिली है, जिसमें वित्तीय लेन-देन की जानकारी है। अब इनके आधार पर पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

    दूसरी तरफ ईओयू मनीष के यूट्यूब चैनल के संचालक मणि द्विवेदी को भी तलाश कर रही है। मणि के अलावा प्राथमिक अभियुक्त युवराज सिंह राजपूत की तलाश में भी छापेमारी की जा रही है।