विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'कह रही थी हमको मंत्री बनाइये...' अब बीमा भारती को लेकर क्या बोल गए नीतीश कुमार

Published: Sat, 20 Apr 2024 06:23 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्णिया में जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ...और पढ़ें

अब बीमा भारती को लेकर क्या बोल गए नीतीश कुमार। (फाइल फोटो)
अब बीमा भारती को लेकर क्या बोल गए नीतीश कुमार। (फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, बनमनखी (पूर्णिया)। नीतीश कुमार ने बीमा भारती पर बिना नाम लिए इशारे-इशारे में हमला बोलते हुए कहा, "एक महिला थी जिसको हम एक बार मंत्री भी बनाए थे। बार-बार कह रही थी हमको मंत्री बनाइये-मंत्री बनाइये। हम बोले अभी मंत्री नहीं बना पाएंगे अभी कोई उपाय नहीं है। वह आजकल भागकर आरजेडी में चली गई।"

उन्होंने कहा कि बिहार राज्य मदरसा बोर्ड का पूर्णिया में क्षेत्रीय कार्यालय खोला गया है। पूर्णिया में मेडिकल कॉलेज, पारा मेडिकल कॉलेज संस्थान, एएनएम, जीएनएम स्थापना की गई है।

नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग इधर-उधर नहीं एक जुट होकर एनडीए को वोट देकर पुनः नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइये। हम आपलोगों से आग्रह करने आए हैं। हम तो बराबर आकर आप लोगों से मिलते रहते हैं। पूर्णिया में तो अब बहुत जल्द हवाई अड्डा भी बनकर तैयार हो जाएगा।

कड़ी धूप के बाबजूद भी घंटों जमे रहे लोग

पूर्णिया लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा के समर्थन में आयोजित सभा में नीतीश कुमार 12:30 बजे दिन के करीब पहुंचने वाले थे। लेकिन 10 बजे से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। 12 बजे तक पूरा मैदान भर गया। युवा जमकर नारेबाजी कर रहे थे। नारेबाजी में एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा जिंदाबाद, पीएम मोदी और सीएम सुशासन बाबू जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

जैसे ही सीएम के हेलीकॉप्टर आसमान में नजर आई तो उपस्थित जनसमूह में खुशी की एक लहर दौड़ गई। हेलीकॉप्टर से सीएम के उतरने के बाद एक झलक पाने को लोग बेकरार नजर आ रहे। जैसे ही सीएम पर लोगों की नजर पड़ी तो लोग जिंदाबाद के नारे के साथ-साथ हाथ हिलाकर सीएम का अभिवादन किया। इस पर सीएम नीतीश कुमार भी हाथ जोड़कर जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया।

देश को मोदी और नीतीश की जरूरत

इस मौके पर संजय झा, राज्यसभा सांसद ने कहा की संतोष कुशवाहा एनडीए के पूर्णिया से उम्मीदवार हैं, जिनके ऊपर कोई भी मुकदमा नहीं है। संतोष कुशवाहा का परिचय है कि गलत आदमी नहीं है। सामने वाले के ऊपर कितना केस है वो आप सभी को मालूम है। संजय झा ने कहा कि देश को मोदी और बिहार को नीतीश की जरूरत है। तीसरा का कोई जरूरत नहीं है।

नीतीश कुमार ने उजड़े बिहार को सजाने-संवारने का किया काम

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, मंत्री बिहार सरकार ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उजड़े हुए बिहार को सजाने और सवांरने का काम किया है। हर वर्ग हर लोगों के लिए काम किया है। बिहार को शुन्य से शिखर तक ले जाने का कार्य किया है। अनेकों अनेक योजना चलाकर विकास करने का कार्य किया है।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि आपलोग सजग मतदाता है आपलोग बिहार को 2005 से पहले भी देखा होगा। मंत्री लेसी सिंह ने 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में हम बनमनखी वासी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और एनडीए के उम्मीदवार संतोष कुशवाहा को भारी मतों से जितावें। हमलोग आप लोगों से एक आग्रह करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: 'BJP से इस्तीफा दे दूंगा...', बेटे को VIP से टिकट मिलने पर नेताजी के बड़बोलेपन पर भाजपा का बड़ा एक्शन

Pappu Yadav: 'मेरे नाम में यादव होने से लालू...', पूर्णिया सीट छिनने पर क्या बोले पप्पू? पढ़ें Exclusive Interview