Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pappu Yadav: पप्पू यादव को किसने किया प्रताड़ित? जनता के बीच जाकर बताया सबकुछ, कहा- मैदान से हटने के लिए...

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 11:32 AM (IST)

    Bihar Politics पप्पू यादव ने पूर्णिया में चुनाव प्रचार की रफ्तार तेज कर दी है। इसके साथ उन्होंने फिर महागठबंधन और राजद पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साध ...और पढ़ें

    निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव
    निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

    HighLights

    1. निर्दलीय पप्पू ने कसबा में खोला चुनाव कार्यालय
    2. पप्पू ने कहा- यहां से पूर्णिया के विकास के लिए बनेगी रणनीति

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया।  Bihar Political News Today कांग्रेस के बागी सह निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने अपने चुनाव प्रचार की रफ्तार काफी तेज कर दी है। इसी क्रम में पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को कसबा विधानसभा क्षेत्र में प्रधान चुनाव प्रचार कार्यालय का उदघाटन किया।

    इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यालय के उद्घाटन के बाद पप्पू यादव ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव पूर्णिया के भविष्य को तय करेगा। आखिर कब तक पूर्णिया विकास के मामले में देश भर में सबसे पीछे रहेगा ,जबकि यहां के लोग बेहद मेहनती और प्रतिभावान हैं।

    पिछले कई सालों से यहां के सांसद बस चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन उन्होंने पूर्णिया को बदहाली से निकलने के लिए कोई काम नहीं किया। इस वजह से पूर्णिया (Purnia Lok Sabha Seat) के बेटे को चुनाव मैदान में पूर्णिया के लिए उतरना पड़ा है।

    पूर्णिया के विकास के लिए पक्ष में मतदान की अपील की

    इंडी गठबंधन के राजद (RJD) प्रत्याशी के लिए राह का रोड़ा बन चुके पप्पू यादव ने कार्यालय उदघाटन के बाद कई गांवों में पहुंचकर लोगों से भेंट की और पूर्णिया के विकास के लिए पक्ष में मतदान की अपील की।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक हत्या की साजिश रचने वाले लोग बेनकाब हो चुके हैं। उन पर अंतिम समय तक मैदान से हटने के लिए दबाब बनाया गया, प्रताड़ित तक किया गया, लेकिन वे जनता की आवाज पर मैदान में डटे हुए हैं।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: चुनाव से पहले गिरिराज सिंह ने उठा दी बड़ी मांग, कहा- जल्द लिया जाए एक्शन; तेजस्वी और लालू को घेरा

    Bihar Crime News: पालीगंज में दो बदमाशों को भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा, मॉब लिचिंग की घटना होने से बची