Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ration Card: पूर्णिया में जारी होंगे 41445 नए राशन कार्ड, 26 जुलाई को जमा होंगे आवेदन 

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 11:04 PM (GMT+05:30)

    पूर्णिया जिले में 41,445 पात्र परिवारों को 5 अगस्त तक नए राशनकार्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं, जिसमें पंचायत विका ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. पूर्णिया में 41,445 नए राशनकार्ड बनाने का लक्ष्य।

    2. 5 अगस्त तक पूरा होगा राशनकार्ड वितरण का कार्य।

    3. ऑनलाइन, ऑफलाइन आवेदन और फिजिकल वेरिफिकेशन प्रक्रिया।

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। जिले में छूटे हुए पात्र परिवारों का राशनकार्ड बनाया जाएगा। खाद्य एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के सचिव ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है।

    जिले में आगामी पांच अगस्त तक 41,445 लाभार्थियों का राशनकार्ड बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। उक्त जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव ने मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफेंस के दौरान दी।

    डीएसओ ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए)-2013 के तहत जिले के सभी पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है।

    डीएम अंशुल कुमार ने सभी एसडीओ व एमओ को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान चला कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

    डीएसओ रविशंकर उरांव ने बताया कि नये राशनकार्ड/मौजूदा राशनकार्ड में संशोधन के लिए प्रखंड स्थित आरटीपीएस कॉउन्टर के अतिरिक्त स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं।

    नये विकसित पोर्टल अपेक्षाकृत धीमी गति से कार्य कर रहा है। इसलिए 26 जुलाई को आयोजित होने वाली पंचायत विकास दिवस के अवसर पर सभी आवेदनों को जमा लिया जाना है। इसके तत्पश्चात् आगामी पांच अगस्त तक सभी नये राशनकार्ड का निर्माण पूर्ण करने का निर्देश विभाग द्वारा दिया गया है।

    पंचायतकर्मी भेजेंगे पात्र परिवारों के नाम 

    डीएसओ ने बताया कि इसके लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी नये राशनकार्ड की तैयारी संबंधित आवेदन पत्र का विहित प्रपत्र पर्याप्त संख्या में प्रिंट करा कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

    इसके बाद सभी बीडीओ अपने अधीनस्थ विकास मित्र/पंचायत सेवक/ पंचायत स्तरीय अन्य कर्मी को ये आवेदन उपलब्ध करायेंगे, जो संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण कर रशनकार्ड हेतु छुटे हुए योग्य परिवारों का आवेदन भरकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यालय में प्रतिदिन जमा करेंगे।

    खबरें और भी

    संबंधित प्रखंड के पणन पदाधिकारी/आपूर्ति निरीक्षक उसी दिन ऑफलाइन रजिस्टर में आवश्यक प्रविष्टिया करेंगे। जिसके बाद विपणन पदाधिकारी/आपूर्ति निरीक्षक एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी के माध्यम से आवेदकों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाएगा। जिसके बाद उसे ऑफलाइन रजिस्टर में प्रविष्टियां अपडेट किया जाएगा।

    सभी अनुमंडल पदाधिकारी राशनकार्ड निर्गमन / संशोधन संबंधी अग्रसारण के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अधिकतम तीन दिनों करते हुए अंतिम निर्णय लेंगे। उपरोक्त सभी कार्य पांच अगस्त तक में पूरा कर लिया जाएगा।

    किस प्रखंड में कितने नए राशन कार्ड निर्माण का लक्ष्य

    1. केनगर- 2730
    2. कसबा- 2400
    3. श्रीनगर-1400
    4. जलालगढ़- 1590
    5. नगर निगम- 4110
    6. पूर्णिया पूर्व- 2250
    7. धमदाहा- 3210
    8. भवानीपुर-1920
    9. बीकोठी- 3060
    10. रुपौली- 2880
    11. बायसी- 2730
    12. डगरुआ- 2880
    13. बैसा- 2550
    14. अमौर- 3840
    15. बनमनखी- 3855