विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्शन में शिक्षा विभाग, एकसाथ 466 टीचरों को भेजा नोटिस; 48 घंटे में जवाब नहीं मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Published: Thu, 20 Mar 2025 05:45 PM (IST)

शिक्षा विभाग ने 466 शिक्षकों को नोटिस भेजा गया है जिनसे 48 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला शिक्षा ...और पढ़ें

शिक्षा विभाग ने एकसाथ 466 टीचरों को भेजा नोटिस। (जागरण फोटो)
शिक्षा विभाग ने एकसाथ 466 टीचरों को भेजा नोटिस। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. 466 शिक्षकों की सूची में अकेले धमदाहा के 50 स्कूलों से कुल 57 शिक्षक शामिल
  2. इन शिक्षकों ने ई-शिक्षा एप पर अपनी उपस्थिति नहीं की है दर्ज

संवाद सूत्र, धमदाहा (पूर्णिया)। ई-शिक्षा कोश एप पर उपस्थिति नहीं बनाना पूर्णिया जिले के 466 शिक्षकों को भारी पड़ गया है। अब इन शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा 48 घंटे में स्पष्टीकरण का जबाव देने का आदेश जारी किया गया है।

अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहा तो इन सभी शिक्षकों के एक दिन के वेतन काटने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित रहने वाले इन 466 शिक्षकों की सूची में अकेले धमदाहा के 50 स्कूलों से कुल 57 शिक्षक शामिल हैं।

इन शिक्षकों ने ई-शिक्षा एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज ही नहीं किया, जिसे शिक्षा विभाग ने घोर लापरवाही मानते हुए इन सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा है।

इन शिक्षकों के नाम शामिल

बाल भारती स्कूल सरसी निशा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय कादरगंज कुमारी निर्मला, उत्क्रमित हाई स्कूल, चिकनी ऋतु साहा, श्वेता कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पारसमणि मनीष कुमार, प्राथमिक विद्यालय सवैया संथालटोल बबलू कुमार, प्राथमिक विद्यालय रुपसपुर खगहा नीमा सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

वहीं, मध्य विद्यालय मीरगंज सुनीता कुमारी, मध्य विद्यालय पहाड़ टोल विजेंद्र सिंह, मध्य विद्यालय घरारी मिलन कुमारी, दुर्गा हाई स्कूल मोगलिया पुरंदहा आशीष झा, मध्य विद्यालय घरहर यमुनिया गुलफशां परवीन, प्राथमिक विद्यालय मार्केंडेय टोल निपानिया संजीव कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इस लिस्ट में प्राथमिक विद्यालय यमुनिया बीएमसी शाकिब आलम, प्राथमिक विद्यालय निपानिया आदिवासी पिंकी कुमारी, मध्य विद्यालय दुर्गापुर मुरली मनोहर, मध्य विद्यालय सांझा घाट कुमार रविन्द्र, प्राथमिक विद्यालय किशनटोली साधना कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला कुमारी सुषमा सिन्हा भी शामिल हैं।

उत्क्रमित हाई स्कूल बरदेला भवानी कुमारी, नौबतलाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकरन नंबर 02 सोनम सिंह, मध्य विद्यालय नीरपुर अमरेंद्र सिंह, मध्य विद्यालय नीरपुर रूबी कुमारी, मध्य विद्यालय चंदरही नरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय जागो मण्डल राजकिशोर कुमार को भी नोटिस मिला है।

48 घंटे के भीतर दें जवाब

वहीं, हाई स्कूल धमदाहा दिलीप कुमार मिश्रा, मध्य विद्यालय भोटिया आलोक भारती, दमगड़ा मेहता टोल समीना खातून, प्राथमिक विद्यालय बारान मुसहरी परवेज आलम, रश्मि कुमारी, मध्य विद्यालय दमगड़ा गंगा आशीष कुमार, प्राथमिक विद्यालय नरेश नगर दमगडा प्रियंका प्रिया को नोटिस मिला है।

वहीं, मध्य विद्यालय राजघाट गरेल श्वाती पाठक, प्राथमिक विद्यालय छावेंद्र शर्मा टोल अमारी शालू शबनम, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंगाराम दमगड़ा नूतन कुमारी, किरण कुमारी, पूजा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय बथनाहा टोल मदरसा नीलम कुमारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

माधव सार्वजनिक हाई स्कूल कुआंरी नेहा ग्रोवर, मध्य विद्यालय कुआंरी नम्रता नंदनी, दुर्गा हाई स्कूल मोगलिया पुरंदहा सुधाकर कुमार, मध्य विद्यालय धरहर यमुनिया ललन कुमार यादव, मध्य विद्यालय दुर्गापुर सुरेंद्र यादव से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ई-शिक्षा कोष पर सभी शिक्षकों को हर हाल में उपस्थिति दर्ज करवानी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी को लेकर स्पष्टीकरण पूछा गया है और 48 घंटे के भीतर जबाव देने को कहा गया है। जबाव संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने बिहार के इन शिक्षकों को दी बड़ी छूट, एक घंटे पहले स्कूल से जा सकेंगे घर

Bihar Teacher News: नियोजित टीचरों को विशिष्ट शिक्षक बनना पड़ा महंगा, होली पर भी नहीं मिली सैलरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।