विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया : सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी; मॉल का झांसा देकर भेजा, न काम मिला और न खाना, एजेंट पर आरोप

Updated: Mon, 24 Aug 2026 07:36 PM (GMT+05:30)

पूर्णिया के बायसी क्षेत्र के तीन युवकों को सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई और वहां प्रताड़ित किया गया। जदयू नेता मोहम्मद शाहिद रेजा ने एजेंट हाजी नाहिद गणी पर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।

जद यू नेता के पास शिकायत लेकर पहुंचे परिजन

जद यू नेता के पास शिकायत लेकर पहुंचे परिजन

HighLights

  1. बायसी के तीन युवकों को सऊदी अरब में ठगा गया।

  2. एजेंट हाजी नाहिद गणी ने लाखों रुपये वसूले।

  3. युवकों को नौकरी के बजाय शोषण और प्रताड़ना मिली।

संवाददाता, पूर्णिया। विदेश में आकर्षक नौकरी और बेहतर पगार का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं को ठगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर भेजे गए सात युवकों के स्वदेश लौटने के बाद जिले में ऐसा ही एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार बायसी विधानसभा क्षेत्र के तीन युवकों के परिजनों ने लाखों रुपये ठगने और विदेश में प्रताड़ित कराने का गंभीर आरोप लगाया है। यह आरोप भी उसी एजेंट हाजी नाहिद गणी पर लगा है, जिस पर हाल ही में दुबई में फंसे सात युवकों के परिजनों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

पीरपैंती जदयू विधानसभा प्रभारी मोहम्मद शाहिद रेजा ने पीड़ित युवकों के परिजनों के साथ सामने आकर पूरे मामले का खुलासा किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

पेट्रोल पंप व मॉल का झांसा देकर वसूले लाखों रुपये

ठगी के शिकार युवकों में बायसी थाना क्षेत्र के बिसहरी निवासी मोहम्मद यूसुफ, सौरा जाबर निवासी मसरूर तथा दुवेली निवासी जफर शामिल हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि बैसा प्रखंड के रौटा निवासी एजेंट हाजी नाहिद गनी ने इन तीनों युवकों को सऊदी अरब के पेट्रोल पंप अथवा बड़े शॉपिंग मॉल में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।

इसके एवज में एजेंट ने मो. यूसुफ से विदेश भेजने और हवाई टिकट के नाम पर ₹1.85 लाख व अतिरिक्त ₹10,300 लिए। वहीं मसरूर और जफर से भी ₹1.70-₹1.70 लाख नकद वसूले गए। भारी-भरकम राशि लेने के बाद 4 अक्टूबर 2024 को तीनों को सऊदी अरब रवाना कर दिया गया।

वादे से मुकरा, दूसरा काम कराया और भूखा रखा]

पीड़ितों का आरोप है कि सऊदी अरब पहुंचने पर उनके साथ गहरा धोखा हुआ। उन्हें तयशुदा पेट्रोल पंप या मॉल की नौकरी देने के बजाय अन्य भारी व गैर-कानूनी कामों में झोंक दिया गया। विरोध करने पर उन्हें भरपेट भोजन तक नहीं दिया जाता था और अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया। किसी तरह संघर्ष कर और स्थानीय संपर्कों की मदद से युवक जान बचाकर भारत लौट सके।

जदयू नेता शाहिद रेजा ने कहा कि एजेंटों द्वारा सीमांचल के भोले-भाले युवाओं को विदेशों में फंसाकर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों की गिरफ्तारी और युवकों के रुपये वापस दिलाने की मांग की है।

"वे सभी युवक मुंबई कार्यालय के माध्यम से विदेश गए थे। यह एजेंसी 'एस के ब्यूरो कनेकया जिलौन बिल्डिंग', कुर्ला (मुंबई) में स्थित है। युवकों का एग्रीमेंट और वीजा वहीं से तैयार हुआ था। मैंने सिर्फ एक माध्यम बनकर उनकी मदद की थी। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार हैं।"

-

हाजी नाहिद गणी, आरोपित एजेंट (निवासी: रौटा, बैसा)