यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rupauli By Election 2024: क्या रुपौली में बीमा भारती की राह हो जाएगी आसान? इस प्रत्याशी ने नामांकन ले लिया वापस
Bihar Politics बिहार में रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने से पहले यहां की सियासत फिर से गरमा गई है। रुपौली सीट से आरजेडी की नेता बीमा भारती भी किस् ...और पढ़ें

HighLights
- रुपौली विधानसभा उपचुनाव में दो निर्दलीय प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है।
- रुपौली विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी से बीमा भारती भी किस्मत आजमा रही हैं।
- रुपौली में विधानसभा उपचुनाव में अब केवल 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे
संवाद सूत्र, धमदाहा (पूर्णिया)। रुपौली विधानसभा उप चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को नाम वापसी के अंतिम दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
क्या बीमा भारती की राह आसान होगी?
जल्द ही उन्हें चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा। निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने से बीमा भारती (Bima Bharti) की राह थोड़ी आसान हो सकती है, क्योंकि जो कुछ वोट कटने वाला था, वह अब बच जाएगा। हालांकि, उनके खिलाफ टक्कर में जेडीयू के कलाधर मंडल भी हैं, तो अब मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर विनय कुमार ने बताया कि रुपौली विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सिंघयान के शंकर सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था दाखिल
मैदान में बचे अब ये उम्मीदवार
खबरें और भी
उम्मीदवार इस तरह से अपनी व्यय लेखा की जांच करा सकते हैं