विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोसी स्नातक में BJP के डॉ. एनके यादव की जीत, दूसरी वरीयता के बाद मिले 31823 वोट, RJD के नितेश को 10026 मतों से हराया

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:01 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 01:43 PM (IST)

Kosi Graduate MLC Election Result 2026: भाजपा के डॉ. एनके यादव ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार ...और पढ़ें

Kosi Graduate MLC Election Result 2026:  मतगणना के जानकारी देते सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह पूर्ण‍िया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार

Kosi Graduate MLC Election Result 2026:  मतगणना के जानकारी देते सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह पूर्ण‍िया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार

HighLights

  1. डॉ. एनके यादव ने तीसरी बार कोसी स्नातक चुनाव जीता।

  2. उन्होंने राजद के नितेश कुमार को 9,000 से अधिक मतों से हराया।

  3. परिणाम द्वितीय वरीयता मतों की गणना के बाद घोषित हुआ।

डिजिटल डेस्क, पूर्णिया/भागलपुर। Kosi Graduate MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिष्ठित और मैराथन चुनावी समर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डॉ. एनके यादव ने लगातार तीसरी बार विजय पताका फहराकर जीत की ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी कर ली है।

पूर्णिया जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय भवन में चली लंबी और जटिल मतगणना के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार ने आधिकारिक रूप से डॉ. एनके यादव को 9,000 से अधिक मतों के अंतर से विजयी घोषित किया।

कोसी स्नातक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों के प्रबुद्ध मतदाताओं ने एक बार फिर डॉ. एनके यादव के 12 वर्षों के सेवाकाल, विकासपरक दृष्टि और उनकी सहज-सुलभ कार्यशैली पर अपनी मुहर लगाई है। मुकाबले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी नितेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जनसुराज के रजनीश रंजन तीसरे स्थान पर सिमट गए।

10 हजार मत हुए थे अवैध

इस चुनाव में कुल 74,401 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। मतपत्रों की जांच और स्क्रूटनी के दौरान 10,000 मत अवैध पाए गए थे, जिसके बाद कुल वैध मतों की संख्या 64,401 दर्ज की गई। एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के नियम के तहत जीत के लिए 32,201 मतों का कोटा निर्धारित किया गया था।

दूसरी वरीयता ने तय किया परिणाम

प्रथम वरीयता के 11 राउंड की गिनती के बाद डॉ. एनके यादव 24,075 मत पाकर शीर्ष पर थे, जबकि राजद के नितेश यादव को 18,535 और जनसुराज के रजनीश रंजन को 15,306 मत मिले थे। प्रथम वरीयता में किसी प्रत्याशी द्वारा कोटा हासिल न करने के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देश पर द्वितीय वरीयता (सेकंड प्रेफरेंस) के मतों की गिनती शुरू हुई।

Kosi Graduate MLC Election Result 2026 (1)

कोसी स्नातक चुनाव परिणाम: अंतिम लेखा-जोखा

प्रमुख मानक / प्रत्याशी अंतिम स्थिति व आंकड़े
कुल पड़े मत 74,401 मत
अवैध (इनवैलिड) मत 10,000 मत
कुल वैध मत 64,401 मत
जीत के लिए निर्धारित कोटा 32,201 मत
विजेता प्रत्याशी डॉ. एनके यादव (भाजपा) — 9,000+ मतों के अंतर से विजयी
निकटतम प्रतिद्वंद्वी नितेश कुमार / नितेश यादव (राजद) — दूसरे स्थान पर
तीसरा स्थान रजनीश रंजन (जनसुराज)
चौथा स्थान मनोज कुमार जायसवाल (कांग्रेस)
आधिकारिक घोषणाकर्ता दिनेश कुमार (निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त, पूर्णिया)

यह भी पढ़ें- ब‍िहार : कोसी स्नातक में BJP के डॉ. एनके यादव ने लगाई जीत की हैट्रिक; रोचक है चिकित्सक से 3 बार MLC बनने तक का सफर

एलिमिनेशन में बटोरे वोट

एलिमिनेशन चक्र के दौरान मैदान में मौजूद अन्य छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के मतपत्रों से मिले द्वितीय वरीयता के मतों ने डॉ. एनके यादव की बढ़त को एकतरफा बना दिया। जैसे-जैसे बाहर हुए प्रत्याशियों के मत ट्रांसफर हुए, डॉ. यादव ने न केवल 32,201 के जादुई आंकड़े को पार किया, बल्कि अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नितेश कुमार से 9,000 से अधिक मतों का भारी अंतर बना लिया। इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार और चुनाव आयोग के प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा की उपस्थिति में अंतिम परिणाम जारी कर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

9 हजार से अधिक के अंतर से दर्ज की जीत

स्नातक मतदाताओं ने मुझे तीसरी बार सदन भेजा है, इसलिए मेरी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। मैं क्षेत्र के युवाओं के रोजगार, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और स्नातकों की समस्याओं के समाधान के लिए पहले से अधिक जवाबदेही और निष्ठा के साथ काम करूंगा।"

परिणाम की औपचारिक घोषणा होते ही पूर्णिया मतगणना केंद्र से लेकर भागलपुर तक भाजपा और एनडीए समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर विजयोत्सव मनाया।

Kosi Graduate Election BJP Dr. NK Yadav Leads by 678 Votes

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र—आधिकारिक चुनावी सांख्यिकी (Annexure B)

  • कुल मतदाताओं की संख्या (Total Electors): 1,34,073

  • कुल पड़े मतों की संख्या (Total Votes Cast): 73,487

  • कुल वैध मत (Total Valid Votes): 64,401

  • कुल अवैध/अस्वीकृत मत (Invalid/Rejected Votes): 9,086

  • टेंडर्ड मतों की संख्या (Tendered Votes): शून्य (Nil)

  • जीत के लिए निर्धारित कोटा (Quota Fixed): 32,201 मत

  • मतगणना में अनियमितता/छेड़छाड़ की शिकायत: शून्य (No)

  • पुनर्गणना (Recounting) का अनुरोध: शून्य (Nil)

सभी 15 प्रत्याशियों को अंतिम राउंड के बाद मिले कुल वैध मतों का ब्योरा

क्र.सं. प्रत्याशी का नाम दल / संबद्धता अंतिम राउंड के बाद मिले मत
1. डॉ. एन.के. यादव भारतीय जनता पार्टी (BJP)

31,823

2. नितेश कुमार राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

21,797

3. रजनीश रंजन जनसुराज पार्टी

16,264

4. मनोज कुमार जायसवाल इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC)

2,297

5. वंदना कुमारी निर्दलीय

871

6. मिथिलेश कुमार झा निर्दलीय

673

7. संजीव कुमार निर्दलीय

667

8. संतोष कुमार तिवारी निर्दलीय

340

9. कुंदन लाल निर्दलीय

323

10. अमरेन्द्र कुमार साह निर्दलीय

283

11. मैथ्यू कुट्टी एन.डी. आम आदमी पार्टी (AAP)

139

12. डॉ. अभय कुमार निर्दलीय

125

13. मनोज कुमार सिंह निर्दलीय

108

14. कामेश्वर यादव निर्दलीय

36

15. बम भोला साहनी निर्दलीय

17

Kosi Graduate MLC Election Result 2026 (3)

किसी प्रत्याशी ने नहीं की गड़बड़ी की शिकायत

निर्वाची पदाधिकारी की रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मतपेटियों की सील, गणना प्रक्रिया या किसी भी प्रकार की संदिग्ध अनियमितता को लेकर किसी भी प्रत्याशी या उनके चुनाव एजेंटों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। इसके अलावा, किसी भी उम्मीदवार ने मतों की पुनर्गणना (रिकाउन्टिंंग) का अनुरोध नहीं किया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न होने के बाद अब आयोग की औपचारिक अनुमति के साथ डॉ. एन.के. यादव को निर्वाचित घोषित किया गया है।

Kosi Graduate MLC Election Result 2026 (2) 

जवाबदेही से करेंगे काम: डॉ. यादव 

प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद विजयी विधान पार्षद डॉ. एनके यादव ने कहा, "यह जीत मेरी नहीं, बल्कि 14 जिलों के स्नातक मतदाताओं, प्रबुद्ध शिक्षकों, युवाओं और एनडीए कार्यकर्ताओं के त्याग व अटूट विश्वास की विजय है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही यह हैट्रिक संभव हो सकी है।

तिलकामांझी चौक पर बांटी मिठाई

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी डॉ. एन.के. यादव के लगातार तीसरी बार निर्वाचित होने पर भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर विजयोत्सव मनाया गया। तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। सोमनाथ शर्मा ने कहा कि डॉ. यादव की सादगी, गरीबों के प्रति सेवाभाव और विधान परिषद में शिक्षा से जुड़े मुद्दों को निरंतर उठाने के कारण ही यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई है। यह जनादेश एनडीए सरकार के जनहितैषी कार्यों का प्रतिफल है।

Kosi Graduate MLC Election Result 2026 (4)

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा ने जीत को मतदाताओं के अटूट विश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि डॉ. यादव अपने अनुभव से क्षेत्र के शैक्षणिक विकास और स्नातकों की अपेक्षाओं को पूरा करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव, दीपक मिश्रा, प्रेमजी सोनू, प्रकाश चौधरी और चुनचुन चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कोसी स्नातक में डॉ. एनके यादव की हैट्रिक या नितेश मारेंगे बाजी? पूर्णिया में काउंटिंग; रेस में PK के रजनीश और मनोज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।