यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'कुछ ज्यादा मोटे हैं, इसलिए...'; पप्पू यादव के संसदीय क्षेत्र में क्या बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष, तेज हुई सियासत
Bihar Politics News Hindi पूर्णिया में आयोजित एनडीए के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी गूंज साफ सुनाई दी। 2025 में फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमं ...और पढ़ें

HighLights
- पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंत्री लेशी सिंह की भी रही मौजूदगी
- विपक्ष पर साधा गया निशाना, सांसद पप्पू यादव पर भी चले शब्दों के तीर
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। विधानसभा चुनाव को लेकर औपचारिक रणभेरी बजने में भले ही अभी चंद महीनों की देरी है, लेकिन राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में एनडीए ने भी चुनावी तैयारी का श्रीगणेश रविवार को शहर के जिला स्कूल मैदान से कर दिया।
एनडीए के पांचों घटक दलों के इस संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में आपसी तालमेल को मजबूत कर गांव स्तर से सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सम्मेलन में चुनावी गूंज साफ सुनाई भी दी और 2025 फिर से नीतीश का शोर भी खूब मचा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वक्ताओं के भाषण का मुख्य केंद्र रहे।
सम्मेलन के जरिये कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ लोगों के बीच जाने की अपील की गई।
सम्मेलन में जुटी भीड़ से गदगद सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों सहित बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह के निशाने पर विपक्ष भी रहा और खूब गोले भी दागे गए।
इसी तरह पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को निशाने पर लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह व संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने की।
सम्मेलन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दिलीप जायसवाल, लोजपा-आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी सहित कई नेता मौजूद थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, बिहार बदल रहा है। लालटेन वाला युग रहा ही नहीं, अब लोग बिजली की रोशनी में जीते हैं।
उन्होंने एक गाना भी गाया, जिसका निचोड़ व अपील यही था कि कार्यकर्ता 2025 में फिर से नीतीश को लाने के अभियान में जुट जाएं।
क्या बोले जायसवाल?
- सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए जायसवाल ने कहा कि वे कुछ ज्यादा मोटे हैं, इसलिए देह चमकाते हैं। एनडीए की ओर आंख उठाकर देखने वालों की आंख सलामत नहीं रहेगी।
- राज्य की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता 2025 में फिर नीतीश के संकल्प को हर हाल में पूरा करेंगे।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या हैं, यह यहां की जनता का प्यार स्वत: बता रहा है। अपराध व भ्रष्ट्राचार के हिमायती आज मुख्यमंत्री को प्रमाण पत्र देने निकले हैं।
यह भी पढ़ें-
चुनाव बाद PMCH की तरह विकसित होगा NMCH, नीतीश सरकार ने कर दी एक और बड़ी घोषणा
बिहार में शराबबंदी फेल? RK Singh के बयान पर सियासी बवाल, सपोर्ट में आईं कांग्रेस-राजद