Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar को लेकर अटकलबाजी तेज, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन; अखिलेश बोले- सभी साथियों को...

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 07:57 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में नीतीश कुमार को लेकर अटकलबाजी का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस ने महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। बिह ...और पढ़ें

    Nitish Kumar को लेकर अटकलबाजी तेज, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन; अखिलेश बोले- सभी साथियों को...
    Nitish Kumar को लेकर अटकलबाजी तेज, कांग्रेस का भी आया रिएक्शन; अखिलेश बोले- सभी साथियों को...

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। कांग्रेस कार्यकर्ता और राज्य के लोग न्याय यात्रा के स्वागत के लिए तैयार हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को अभूतपूर्व बनाना है, इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं। यह बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मंगलवार को देर शाम स्थानीय आश्रम रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कही।

    उन्होंने कहा कि रैली को लेकर महागठबंधन के सभी साथियों को भी न्योता भेजा गया है। गठबंधन स्थिर और वर्तमान स्वरूप में बरकरार रहेगा। सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि सभी साथियों को इसमें लचीला रुख अपनाना चाहिए। इससे पहले, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं, प्रखंड के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन और प्रदेश नेता अजीत सिंह भी मौजूद थे।

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन। फोटो- जागरण

    'सभी साथियों को रैली के लिए न्योता दिया गया है'

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी यात्रा पहले कभी नहीं हुई होगी, जैसी तैयारी चल रही है। इसी को लेकर सभी प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई है। रंजीत रंजन के सुझाव को अमल कर रैली को अभूतपूर्व बनाया जाएगा। 30 को रैली आयोजित होगी। इसमें पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आ रहे हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। महागठबंधन के सभी साथियों जदयू, राजद व वामपंथी नेताओं को न्योता दिया गया है।

    'गठबंधन के दलों को लचीला रुख अपनाना चाहिए'

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में महागठबंधन स्थिर है। लोकसभा चुनाव के सीटों के बंटवारे को लेकर लचीला रुख गठबंधन के दलों को अपनाना चाहिए। महागठबंधन वर्तमान स्वरूप से साथ बना रहेगा। प्रेस वार्ता को सांसद रंजीत रंजन ने भी संबोधित किया।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा की शुरुआत पूर्वोत्तर के राज्यों से होते हुए राज्य के सीमा पर 28 व 29 जनवरी तक पहुंचेगी। यात्रा को लेकर एक ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जो अभूतपूर्व है। यहां बेरोजगारी, महंगाई असली मुद्दा है। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण गरीबी रेखा के नीचे बड़ी संख्या में लोग चले गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने यह संकल्प लिया है कि बेरोजगारी, महंगाई और गरीबों के हकों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'कर्पूरी ठाकुर की कृपा से लालू-नीतीश सीएम बने', BJP के सम्राट चौधरी का दावा

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले Lalu Yadav की बल्ले-बल्ले! कई नेताओं ने थामा RJD का हाथ