Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Operation Sindoor: एयर मार्शल के घर पहुंचे MP पप्पू यादव, बोले- एके भारती राष्ट्र के असली नायक

    Updated: Tue, 13 May 2025 07:40 PM (IST)

    सांसद पप्पू यादव ऑपरेशन सिंदूर की अहम कड़ी रहे एयर मार्शल एके भारती के पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने एके भारती को राष्ट्र का नायक बताते हुए उनके माता-पि ...और पढ़ें

    आवश्यक- पूर्णिया के बेटे एअर मार्शल एके भारती न पूरे देश को किया गौरन्वित: सांसद
    आवश्यक- पूर्णिया के बेटे एअर मार्शल एके भारती न पूरे देश को किया गौरन्वित: सांसद

    HighLights

    1. एयर मार्शल एके भारती को सम्मान
    2. ऑपरेशन सिंदूर के असली नायक
    3. आतंक के खिलाफ भारत की विजय

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) की अहम कड़ी रहे पूर्णिया के रहने वाले एयर मार्शल एके भारती (Air Marshal AK Bharti) के परिवार जनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। मंगलवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) भी एके भारती के पैतृक गांव झुन्नी कला पहुंचे।

    पप्पू यादव ने गांव में एके भारती के माता-पिता को सम्मानित किया। सांसद पप्पू यादव ने एयर मार्शल एके भारती के पिता जीवछ लाल यादव और माता को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। 

    बता दें कि एके भारती के कुशल नेतृत्व क्षमता की वजह से देश की सुरक्षा के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है।

    सांसद ने कहा कि आज पूर्णिया ही नहीं, पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पूर्णिया की धरती से जन्मे लाल ने दुश्मन को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने एयर मार्शल के माता-पिता से आशीर्वाद भी लिया और कहा कि देश उनके बेटे की वीरता पर गर्व कर रहा है।

    'निर्दोष लोगों की शहादत का बदला पूरा हुआ'

    पप्पू यादव ने कहा कि एयर मार्शल भारती ने जिस साहस के साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' का नेतृत्व किया, उसने न केवल 28 निर्दोष लोगों की शहादत का बदला पूरा हुआ, बल्कि आतंक के खिलाफ भारत की निर्णायक नीति को भी पूरी दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य ऑपरेशन नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, सम्मान और संप्रभुता की विजय है।

    'भारत के सिपाही मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं'

    सांसद ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है जो हमेशा विश्व कल्याण, वसुधैव कुटुम्बकम और मानवता की बात करता रहा है, लेकिन जब कोई आतंकी ताकत इन मूल्यों को चुनौती देती है, तो भारत के जांबाज सिपाही उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं।

    खबरें और भी

    पप्पू यादव ने कहा कि भारत को एयर मार्शल एके भारती, कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसे सपूतों पर गर्व है। उन्होंने इन वीरों को राष्ट्र का असली नायक बताया तथा कहा कि उनके समर्पण का देश हमेशा ऋणी रहेगा।

    सांसद ने यह भी कहा कि आने वाली पीढ़ी को इन योद्धाओं से प्रेरणा लेना चाहिए, क्योंकि इनकी गाथाएं केवल इतिहास नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माण का मार्गदर्शन हैं।

    इस मौके पर मुखिया कुन्दन कृष्ण, संजय सिंह, राजेश यादव, बबलू भगत, मंटू यादव, सुडु यादव, वैश खान,शंकर सहनी, अरुण यादव, पप्पू यादव मुखिया, मो जहांगीर, ई सुनिल यादव आदि मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' में बिहार के बेटे ने भरा गहरा रंग, जानिए कौन हैं DGMO एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती?

    ये भी पढ़ें- अनपढ़ नीलम की जुबां तक पहुंची कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका, गांव की महिलाएं गदगद