मानसून सत्र के दौरान पप्पू यादव की ड्रेस ने खींचा ध्यान, पेपर लीक से लेकर चंदा चोरी तक के मुद्दे शामिल
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने संसद के मानसून सत्र में शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और छात्रों के भविष्य पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने परीक्षा प्रणाली ...और पढ़ें
HighLights
संसद में पप्पू यादव ने शिक्षा, पेपर लीक पर सरकार को घेरा।
छात्रों के भविष्य, परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर दिया जोर।
सीमांचल में शिक्षकों की कमी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग की।
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संसद के मानसून सत्र के दौरान देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, छात्रों के भविष्य और सीमांचल क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।
उन्होंने संसद भवन परिसर में देश के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो और आस्था का सौदा नामंजूर जैसे संदेश लिखवाकर अपनी मांगें रखीं।
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों ने युवाओं का विश्वास तोड़ा है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे सीमित सीटों वाले सिनेमा हाल में ब्लैक में टिकट बिकते हैं, उसी प्रकार प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही हैं। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने की आवश्यकता बताई।
सांसद ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की आलोचना की और उन नेताओं पर भी टिप्पणी की, जिन्होंने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
सीमांचल का मुद्दा
पप्पू यादव ने सरकार से पूछा कि क्या बिहार, विशेषकर पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों और बुनियादी ढांचे की कमी की जानकारी सरकार के पास है। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं का विवरण भी मांगा।
खबरें और भी
सांसद ने कहा कि सीमांचल जैसे शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षकों की नियुक्ति और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की मांग की।
यह भी पढ़ें- बिहार में छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत, 10 से कम कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों को नहीं कराना होगा निबंधन