Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget 2025: 'आप यह 10 बार कह चुके हैं', बजट को लेकर क्या बोले पप्पू यादव? NDA सरकार को खूब सुनाया

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 06:01 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics News बजट 2025 पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एनडीए सरकार पर सवाल भी उठाया। पप्पू ने कहा कि बजट मे ...और पढ़ें

    पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव। फाइल फोटो
    पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पप्पू यादव बोले- बजट में शिक्षा को लेकर नहीं हुईं कोई भी चर्चा
    2. 25 लाख आय वालों पर 30-40 प्रतिशत टैक्स बढ़ा दिया- पप्पू

    जागरण.संवाददाता, पूर्णिया। बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, सांसद पप्पू यादव के निरंतर प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने आम बजट 2025 में बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस कदम की घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय मखाना किसानों और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।

    सांसद पप्पू यादव ने 15 जुलाई, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 8 सितंबर 2024 को केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी को पत्र लिखकर मखाना किसानों की समस्याओं को उजागर किया था।

    उन्होंने आग्रह किया था कि पूर्णिया और कोसी-सीमांचल क्षेत्र में उन्नत तकनीक और आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि मखाना उत्पादन को बढ़ावा मिल सके।

    भारत दुनिया का सबसे बड़ा मखाना उत्पादक देश है, जिसमें करीब 80 प्रतिशत उत्पादन बिहार में होता है। खासकर उत्तर बिहार के दरभंगा, मधुबनी, सुपौल और पूर्णिया जिले मखाना उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं।

    इस कदम से मखाना किसानों को उचित मूल्य मिलेगा, उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

    मखाने की बढ़ती वैश्विक मांग को देखते हुए सरकार ने इस क्षेत्र में सुधार और विस्तार की योजना बनाई है। मखाना बोर्ड के गठन से किसानों को उन्नत तकनीक, प्रशिक्षण और उचित बाजार मूल्य मिल सकेगा।

    सांसद पप्पू यादव ने इस फैसले पर कहा कि यह बिहार के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है। मखाना उद्योग को अब राष्ट्रीय पहचान मिलेगी और यह स्थानीय किसानों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

    पप्पू यादव ने जमकर साधा निशाना

    • हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। पप्पू ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा सही नहीं रही है, जिन्होंने विगत 10 वर्षों के बजट का 70 प्रतिशत भी कार्य नहीं किया है।
    • पप्पू यादव ने कहा कि अपने(भाजपा) कहा हम बोर्ड का गठन करेंगे, आप यह 10 बार कह चुके हैं, कुछ नया कभी नहीं होता, बार-बार एक ही बात दोहराई जाती है।  
    • उन्होंने कहा कि आपने 12 लाख तक की आय वालों को टैक्स में छूट दी और दूसरी तरफ 25 लाख आय वालों पर 30-40 प्रतिशत टैक्स बढ़ा दिया। पैसा तो आप देश की जनता से ले ही रहे हो। 
    • पप्पू यादव ने कहा कि बजट में रोजगार, स्वास्थ्य और खेती जैसे मुद्दों का ध्यान नहीं रखा गया। वहीं, बजट में शिक्षा पर भी कोई चर्चा नहीं। बिहार का सिर्फ जिक्र होता है, बिहार पर कोई चर्चा नहीं होती।
    • उन्होंने पूछा की क्या बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला, विशेष पैकेज मिला? क्या कारखाने लगाने, पलायन पर कोई बात हुई?

    यह भी पढ़ें-

    Budget 2025: 'पुराने सामान को नई पैकिंग करके बेचा जा रहा', मखाना बोर्ड के एलान पर RJD सांसद ने दिया रिएक्शन

    Budget 2025: 'बहुत लंबे समय के बाद...' बजट को लेकर ललन सिंह ने दी प्रतिक्रिया, PM मोदी का भी लिया नाम