पूर्णिया में एंबुलेंस सेवा की ऑनलाइन बुकिंग पर सवाल, ग्रामीण मरीजों को हो रही परेशानी
पूर्णिया में 102 एंबुलेंस सेवा ग्रामीण इलाकों में ऑनलाइन बुकिंग की समस्या से जूझ रही है, जिससे मरीजों को निजी सेवाओं का सहारा लेना पड़ रहा है। अप्रैल ...और पढ़ें

पूर्णिया में एंबुलेंस सेवा पर सवाल। फोटो जागरण
HighLights
ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन बुकिंग में समस्या.
अप्रैल में 3,736 मरीजों को मिली सहायता.
पूर्णिया में 44 एंबुलेंस हैं संचालित.
दीपक शरण, पूर्णिया। जिले में 102 एंबुलेंस सेवा पहुंचाने का दावा तो विभाग कर कर रहा है, लेकिन ग्रामीण इलाके में अभी मरीजों की पहुंच से बाहर है। अभी 102 एंबुलेंस सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग होने में परेशानी हो रही है। इस बात की शिकायत मरीज के स्वजन द्वारा बराबर की जाती है।
एंबुलेंस खड़ी रहती है, लेकिन कर्मियों द्वारा कहा जाता है कि ऑनलाइन पहले बुकिंग कीजिए। कभी इमरजेंसी में मरीज को निजी सेवा का सहारा रहता है।
अप्रैल माह के दौरान जिले में 3,736 मामलों में 102 एम्बुलेंस सेवा द्वारा सहायता प्रदान की गई। इनमें 2,422 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 132 नवजात शिशुओं को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
इसके अलावा 180 सड़क दुर्घटना पीड़ितों और 1002 अन्य गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर इलाज उपलब्ध कराया गया।
इस आंकड़े से इतर ग्रामीण इलाके में मरीजों को यह सुविधा मुहैय्या कराने में परेशानी बरकरार है। स्थानीय एंबुलेंस 102 सेवा के प्रबंधक ने कहा कि ऑनलाइन अगर बुकिंग में देरी हो रही है, कर्मियों को यह निर्देश है इमरजेंसी सेवा तुरंत मुहैय्या कराया जाए। इस दौरान बुकिंग की कोशिश भी जारी रहनी चाहिए।
प्रोजेक्ट हेड ने ठोंकी पीठ
जेन प्लस, बिहार के प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में एंबुलेंस सेवा की नियमित निगरानी की जा रही है। बेहतर संचालन व्यवस्था के वजह से मरीजों तक सहायता पहुंचने का समय कम हुआ है।
खासतौर पर ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में इस सेवा का सकारात्मक प्रभाव मिल रहा है। पहले आपातकालीन चिकित्सा सुविधा तक पहुंचना काफी कठिन माना जाता था। 102 एम्बुलेंस सेवा के बेहतर संचालन से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।
खबरें और भी
ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज की जाती है। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने में 102 एम्बुलेंस सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस सेवा के माध्यम से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
जिले में 44 एंबुलेंस हो रहा है संचालित
जिले में वर्तमान समय में कुल 44 एम्बुलेंस संचालित की जा रही है। इनमें 14 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट, 27 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बलसा) एंबुलेंस और तीन शव वाहन शामिल है। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और प्रशिक्षित ईएमटी मौजूद रहते हैं।
पूर्णिया में एंबुलेंस सेवा की नियमित निगरानी की जा रही है। बेहतर संचालन व्यवस्था के वजह से मरीजों तक सहायता पहुंचने का समय कम हुआ है। खासतौर पर ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में इस सेवा का सकारात्मक प्रभाव मिल रहा है। -दीपक श्रीवास्तव, जेन प्लस, स्टेट प्रोजेक्ट हेड