Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में वांटेड सिंटू सिंह सहित 3 गिरफ्तार

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 11:34 PM (IST)

    पूर्णिया में पुलिस ने बदमाशों के जमावड़े की सूचना पर छापेमारी की। खजांची हाट थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में वांटेड सिंटू सिंह समेत तीन लोग गिरफ् ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। (जागरण)

    घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। (जागरण)

    HighLights

    1. पूर्णिया में पुलिस ने बदमाशों के जमावड़े पर की छापेमारी।

    2. वांटेड सिंटू सिंह सहित तीन अपराधी गोलीबारी के बाद गिरफ्तार।

    3. पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियां जब्त की, तलाश अभियान जारी।

     जारगण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया में कालेज चौक रविवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने एक निर्माणाधीन मकान में छिपे अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। गिरफ्तारी से बचने के लिए अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

    जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। इसके बाद सरसी के सीटू सिंह समेत पांच अपराधियों को दबोच लिया गया है। एसपी स्वीटी सहरावत के अनुसार केहाट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुबनी और सरसी थाना क्षेत्र के कुछ कुख्यात अपराधी एक सफेद रंग की स्कार्पियो (बीआर11बीएफ5379) और फार्च्यूनर (बीआर 11 बीएच 0004) से विश्वविद्यालय गेट के पास साहिल सौरव के निर्माणाधीन मकान में जुटे हैं।

    सूचना मिलते ही के. हाट थाना और मधुबनी थाना की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे विश्वविद्यालय और कालेज चौक क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जवाबी फायरिंग की। घेराबंदी कर पांच आरोपितों को मौके पर ही दबोच लिया।

    गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सिद्धू सिंह उर्फ सीटू सिंह (सरसी, पूर्णिया), मुकेश सिंह (पटियाली, कासगंज, उत्तर प्रदेश), नरसिंह (अकबरपुर, एटा, उत्तर प्रदेश), रूपेश कुमार यादव (नवगछिया, भागलपुर) और शुभम कुमार (फलका, कटिहार) के रूप में हुई है। साहिल सौरव अ भागने में सफल रहा।