पूर्णिया में STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 गाड़ियों में सवार 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 2 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। इस दौरान तीन वाहनों से 6 अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ ...और पढ़ें

पूर्णिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
HighLights
पुलिस और एसटीएफ ने पूर्णिया में बड़ी कार्रवाई की।
लगभग 2 किलोग्राम हेरोइन जब्त, कीमत 6 करोड़ रुपये।
तीन वाहनों से 6 अंतरराज्यीय तस्कर रंगे हाथ पकड़े गए।
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए करीब दो किलोग्राम कीमती हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में तीन अलग-अलग वाहनों पर सवार छह शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथ दबोचा गया है।
बंगाल से आ रही थी नशे की खेप
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हेरोइन की यह बड़ी खेप पश्चिम बंगाल से तस्करी कर पूर्णिया लाई जा रही थी। पुलिस को पहले ही इनपुट मिल चुका था कि तस्कर किसी बड़ी डील को अंजाम देने के लिए जिले की सीमा में दाखिल हो रहे हैं। इसके बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने जाल बिछाकर घेराबंदी की और तस्करों को वाहनों समेत धर दबोचा।
-1782828813809.jpg)
बरामद ड्रग्स की कीमत 6 करोड़ रुपये
गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को मुफ्फसिल थाना लेकर आई है, जहां उनसे गहन पूछताछ का सिलसिला जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त की गई हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग छह करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सरगना और स्थानीय संपर्कों का पता लगाने में जुटी हुई है।