Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नींद में आई मौत: पूर्णिया में मां के साथ पलंग पर सो रही 2 मासूम बहनों को सांप ने डसा, परिवार में मचा कोहराम

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:59 PM (IST)

    पूर्णिया के जानकीनगर में मां के साथ सो रही दो सगी बहनों, 15 वर्षीय साक्षी और 3 वर्षीय निशा की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराई, फि ...और पढ़ें

    पूर्णिया में मां के साथ पलंग पर सो रही 2 मासूम बहनों को सांप ने डसा, परिवार में मचा कोहराम

    पूर्णिया में मां के साथ पलंग पर सो रही 2 मासूम बहनों को सांप ने डसा, परिवार में मचा कोहराम

    HighLights

    1. जानकीनगर में दो सगी बहनों की सर्पदंश से मौत।

    2. मां के साथ पलंग पर सो रही थीं दोनों बच्चियां।

    3. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार।

    संवाद सूत्र, जानकीनगर (पूर्णिया)। थाना क्षेत्र के रूपौली दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित रमजानी गांव में गुरुवार की देर रात घर में पलंग पर मच्छरदानी लगाकर मां के साथ सो रही दो सगी बहनों की सर्पदंश से मौत हो गई।

    मृतक बच्चियां 15 वर्षीय साक्षी कुमारी और तीन वर्षीय निशा कुमारी गांव निवासी संजय मंडल की पुत्री थी। पास में एक अन्य सगी बहन व भाई भी सोया था, जो बाल-बाल बच गया।

    मृतक बच्चियों के पिता संजय मंडल ने बताया कि गुरुवार रात भोजन करने के बाद घर में पलंग पर मच्छरदानी लगाकर उनकी पत्नी अपने तीनों पुत्री साक्षी कुमारी 15 वर्ष, निशा कुमारी तीन वर्ष, सोनी कुमारी दो वर्ष एवं पांच वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के साथ सोयी हुई थीं।

    रात करीब एक बजे तीन वर्षीय निशा कुमारी के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां की नींद खुली। उन्होंने देखा कि मच्छरदानी के बाहर से एक सांप निशा की हाथ की उंगली को मुंह से पकड़े हुए था। शोर मचाने पर सांप उंगली छोड़कर नीचे की ओर सरक गया।

    इसी दौरान बड़ी बेटी साक्षी कुमारी ने भी बताया कि उसके एक हाथ में तेज झनझनाहट हो रही है। जब स्वजनों ने बड़ी पुत्री साक्षी कुमारी की उंगली देखा तो वहां भी हल्का रक्तस्राव हो रहा था, जिससे आशंका हुई कि सांप ने उसे भी काट लिया है।

    खबरें और भी

    संजय मंडल ने बताया कि दोनों पुत्री के बीच में ही मेरा पांच वर्षीय पुत्र भी सोया हुआ था। पहले बड़ी पुत्री साक्षी कुमारी के उंगली में सांप ने काटा, उसके बाद निशा कुमारी को भी डस लिया। घटना के बाद स्वजन दोनों बच्चियों को पहले झाड़-फूंक के लिए पास के स्थान पर ले गए।

    वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों बहनों ने दम तोड़ दिया।

    घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दोनों शवों का प्रवाह गंगा में किया जाएगा। जानकीनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दो बच्चियों की सांप काटने से मौत की सूचना मिली थी लेकिन स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।