बिहार से दिल्ली की यात्रा आसान, पूर्णिया कोर्ट और आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बुकिंग शुरू
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूर्णिया कोर्ट और आनंद विहार के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 17 मा ...और पढ़ें

बिहार से दिल्ली की यात्रा आसान, पूर्णिया कोर्ट और आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूर्णिया कोर्ट और आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 17 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय पर विभिन्न स्टेशनों से होकर यात्रियों को राजधानी दिल्ली तक पहुंचाएगी।
वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन 19 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार से पूर्णिया कोर्ट के लिए चलाई जाएगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि त्योहार और छुट्टियों के समय ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय सारणी और आरक्षण की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
रेलवे की इस पहल से सीमांचल और बिहार के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।