यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Purnia News: पूर्णिया के चंपा नगर में दो समुदायों के बीच मारपीट, स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कराया; सड़कों पर भारी विरोध
सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट को लेकर पूर्णिया के चंपा नगर में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया है। विवाद बढ़ने के बाद दोनों समुदाय के कुछ युवकों के ...और पढ़ें

HighLights
- पूर्णिया के चंपा नगर में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया है।
- रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बाजार बंद करा दिया है।
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट को लेकर पूर्णिया के चंपा नगर में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया है। विवाद बढ़ने के बाद दोनों समुदाय के कुछ युवकों के बीच शनिवार की देर रात मारपीट भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। रविवार की सुबह फिर इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बाजार बंद करा दिया है और सड़कों पर उतर विरोध जता रहे हैं।

