विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोसी नदी पर बनेगा हाई डैम, मार्च 2026 तक तैयार हो जाएगा डीपीआर; MP पप्पू यादव ने दी जानकारी

Published: Wed, 11 Jun 2025 08:28 PM (IST)

सांसद पप्पू यादव कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। नेपाल सरकार की सहमति के बाद उन्होंने ...और पढ़ें

कोसी नदी पर बनेगा हाई डैम, मार्च 2026 तक तैयार हो जाएगा डीपीआर; MP पप्पू यादव ने दी जानकारी
कोसी नदी पर बनेगा हाई डैम, मार्च 2026 तक तैयार हो जाएगा डीपीआर; MP पप्पू यादव ने दी जानकारी

HighLights

  1. कोसी पर हाई डैम निर्माण का प्रयास जारी
  2. सांसद पप्पू यादव ने उठाया मुद्दा
  3. 2026 तक रिपोर्ट पूरी होने की संभावना

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण को लेकर वे लगातार और अथक प्रयास कर रहे हैं। नेपाल सरकार से सैद्धांतिक सहमति प्राप्त होने के बाद राज्य सरकार की पहल पर भारत सरकार को इसे गंभीरता से अमल में लाने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने सूचित किया है कि परियोजना का सर्वेक्षण, अन्वेषण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का कार्य मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

यह जानकारी उन्हें जल शक्ति मंत्रालय की ओर से कैबिनेट मंत्री सी.आर. पाटिल और राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी द्वारा औपचारिक पत्र के माध्यम से दी गई है।

लोकसभा के शून्यकाल में सांसद पप्पू यादव ने उत्तर बिहार में बाढ़ और कटाव की भीषण समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया था और कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया था।

उन्होंने यह तर्क दिया था कि हर वर्ष कोसी की बाढ़ और कटाव लाखों लोगों के जीवन, फसल और जमीन को प्रभावित करती है, जिसे स्थायी समाधान के बिना रोका नहीं जा सकता।

सांसद पप्पू यादव ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह उत्तर बिहार के करोड़ों लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला कदम होगा। मैं इस परियोजना को हर हाल में धरातल पर उतारने को प्रयासरत हूं। यह केवल विकास का सवाल नहीं, बल्कि इंसानों की जिंदगी बचाने का सवाल है।

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि अब जरूरत इस काम को तेज गति से आगे बढ़ाने की है, ताकि 2026 तक रिपोर्ट के बाद निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।