यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rupauli By Election: बीमा भारती के खिलाफ नीतीश ने सेट कर दी फील्डिंग, JDU कैंडिडेट के लिए अपने खास मंत्री को उतारा
Bihar Politics रुपौली उपचुनाव को लेकर बिहार में सियासी पारा हाई है। जदयू की तरफ से इस सीट पर कलाधर प्रसाद मंडल नए नामांकन भरा है। वहीं राजद ने इस सीट ...और पढ़ें

HighLights
- एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में हुई आज हुई जनसभा
- मंत्री दिलीप जायसवाल को जदयू ने प्रचार के लिए उतारा
- अभियान के दौरान अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा
संवाद सूत्र, भवानीपुर (पूर्णिया)। Bihar Politics News Hindi रुपौली विधानसभा के उपचुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस सीट से एनडीए प्रत्याशी ने कलाधर प्रसाद मंडल (Kaladhar Prasad Mandal) ने नामांकन दाखिल किया है। भवानीपुर में जदयू (JDU) प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल के नामांकन बाद जनसभा का आयोजन हुआ।
इस जनसभा में बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत हर जिले में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया हैं।
अपराधियों को देखते ही गोली मारने का आदेश- मंत्री
Bihar News इस टीम का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियारों के साथ घूमने वाले अपराधियों पर नकेल कसना है। मंत्री श्री जायसवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे अपराधियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि अब अपराधी बच नहीं पाएंगे और कानून का सख्ती से पालन किया जाएगा।

दिलीप जायसवाल ने बिना किसी का नाम लिए बीमा भारती और अवधेश मंडल पर निशाना साधते हुए कहा कि रुपौली में अब बंदूक और गोलीबारी का दौर खत्म होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब यहां गरीबों का राज्य होगा और गरीब जनता को डरने की कोई जरूरत नहीं है।
खबरें और भी
बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
मंत्री की इस घोषणा ने जनसभा में उपस्थित लोगों के बीच एक नई उम्मीद और भरोसा जगाया। यह जनसभा एनडीए प्रत्याशी कलाधर प्रसाद मंडल के समर्थन में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मंत्री की घोषणाओं से साफ हो गया कि बिहार सरकार अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें-