Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RJD को 7 दिनों में दूसरा झटका! Pappu Yadav के समर्थन में उतरीं ये दिग्गज नेता, बोलीं- इंडी गठबंधन को...

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 07:32 PM (IST)

    लालू यादव को पिछले सात दिनों में दूसरा झटका लगा है। राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के बाद महिला राजद की पूर्व जिलाध्यक्ष सुशीला भारती ने भी पार्टी छोड़ पप्पू ...और पढ़ें

    RJD को 7 दिनों में दूसरा झटका! Pappu Yadav के समर्थन में उतरीं दिग्गज नेता
    RJD को 7 दिनों में दूसरा झटका! Pappu Yadav के समर्थन में उतरीं दिग्गज नेता

    HighLights

    1. राजद नेत्री सह पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री की बहू अब पप्पू के साथ
    2. एक सप्ताह के अंदर राजद को दोहरा झटका, पहले राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने छोड़ा था साथ

    जागरण संवाददाता, पूर्णिया। चुनावी तपिश के बीच एक सप्ताह के भीतर राजद को दूसरा बड़ा झटका लगा है। राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के बाद महिला राजद की पूर्व जिलाध्यक्ष सुशीला भारती भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस के बागी सह निर्दलीय राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की समर्थन में उतर गईं हैं।

    सुशीला भारती बिहार के तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व. भोला पासवान शास्त्री की बहू हैं। सुशीला भारती ने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में पप्पू यादव को मजबूत उम्मीदवार बताते हुए कहा कि सीमांचल में सामाजिक न्याय के लिए पप्पू यादव का सदन में जाना जरूरी है।

    'इंडी गठबंधन को नुकसान नहीं होगा'

    उन्होंने कहा कि पप्पू यादव के जीतने से इंडी गठबंधन को कोई नुकसान नहीं होगा और पप्पू यादव के सेवा एवं संघर्ष का लाभ पूर्णिया की जनता को मिलेगा। यह पूर्णिया के लिए जरूरी है। इस चलते ही उन लोगों ने दलगत राजनीति से उपर उठकर उन्हें पूर्णिया व यहां की जनता के हित के लिए समर्थन दिया है।

    'अब कोई विकल्प नहीं बचा'

    राजद नेत्री ने कहा कि पप्पू यादव ने पूर्णिया की जनता में उनके विकास के लिए एक उम्मीद जताई है। गत 10 वर्षों की बदहाली के बाद उनसे बेहतर कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपने बच्चों के भविष्य और दुःख दर्द में साथ देने वाले पप्पू यादव के कार्यों को ध्यान में रख कर उनके पक्ष में मतदान की अपील की।

    खबरें और भी

    ज़हीरुद्दीन भी छोड़ चुके राजद

    इससे पूर्व, राजद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मु. ज़हीरुद्दीन ने तमाम प्रखंड अध्यक्षों के साथ पप्पू यादव के समर्थन में पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। इसके अलावा, जिला मजदूर संघ के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद दास ने भी पप्पू यादव को समर्थन देने की घोषणा की है।

    महिला राजद की पूर्व अध्यक्ष के साथ जयंती देवी, फातिमा परवीन, रानी देवी, सपन गुप्ता, रेखा देवी, सीमा गुप्ता व संगीता देवी आदि ने भी पप्पू यादव के समर्थन में पार्टी को 'बाय-बाय' कह दिया है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार NDA में सब ठीक? चिराग पासवान ने दिल्ली में की जेपी नड्डा से मुलाकात, बोले- जल्द ही...

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बीमा भारती ने Pappu Yadav को बताया 'BJP Agent'? बोलीं- मुझे लगता है कि...