विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास के चेनारी में बदमाशों ने किशोर को मारी गोली, सासाराम रेफर

Published: Wed, 12 Aug 2026 10:02 PM (IST)

चेनारी में बुधवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने 17 वर्षीय किशोर ददन बिंद को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

HighLights

  1. चेनारी में 17 वर्षीय युवक ददन बिंद को गोली मारी।

  2. गंभीर हालत में सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया।

  3. पुलिस अज्ञात अपराधियों की तलाश में जुटी, जांच जारी।

संवाद सूत्र, चेनारी (रोहतास)। स्थानीय चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर प्रखंड मुख्यालय के सामने बुधवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक किशोर को गोली मार दी। गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

घायल की पहचान कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के कुडारी गांव निवासी गोरख बिंद के 17 वर्षीय पुत्र ददन बिंद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार किशोर चेनारी नगर पंचायत के न्यू मोहल्ले में भी रहते हैं।

घटना के बाद घायल किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार किशोर को एक गोली लगी है।

हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम रेफर कर दिया गया।

घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। किशोर ने जिस स्थान पर घटना होने की बात बताई है, उसके आसपास मौजूद लोग घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि घटना के संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। घायल किशोर के बताए आधार पर पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। घायल किशोर का बयान भी लिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर: 3 साल के मासूम का अपहरण कर 3 लाख में बेचा, पुलिस ने साढ़े 4 घंटे में आरा से किया बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।