रोहतास में दिनदहाड़े पिकअप लूटने वाले तीन आरोपियों को किा गिरफ्तार, ग्रामीणों की मदद और डायल 112 से चालक बचा
रोहतास जिले के कोचस में दिनदहाड़े पिकअप लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तरप्रदेश के पिकअप चालक शाहबाज हाशमी आरा से लौटते समय अ ...और पढ़ें

पिकअप लूटने वाले तीन आरोपियों किया गिरफ्तार
HighLights
पिकअप लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार
डायल 112 की मदद से चालक सुरक्षित
पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास)। स्थानीय थाने की पुलिस ने दिन दहाड़े पिकअप लूट रहे तीन आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले के शहाबगंज थाने के करनौल निवासी पिकअप चालक शाहबाज हाशमी आरा से माल उतारकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 319 होकर करीब डेढ़ बजे अपने गांव जा रहे थे।
इस क्रम में दिनारा से ही अपाची बाइक सवार तीन लुटेरे पीछा करते हुए आ रहे थे। थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव के समीप अपनी बाइक आगे कर पिकअप रोकवा चालक से पैसा छीनने व मारपीट करने लगे। इस बीच हल्ला सुन आसपास के लोग भी इकट्ठा होने लगे।
चालक ने किया पुलिस को कॉल
मौका पाकर चालक ने पुलिस के डायल 112 को फोन कर दिया। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में गश्त पर निकली 112 पुलिस टीम के अलावा कोचस व दिनारा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच ही रही थी कि वहं जुटे लोगों ने एक आरोपित को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के अनुसार पकड़े गए आरोपित दिनारा निवासी सद्दाम हुसैन की निशानदेही पर पुलिस ने दिनारा निवासी उसके दो अन्य सहयोगियों अंकित सिंह व फैयाज आलम को छापेमारी कर शुक्रवार को धर दबोचा। पुलिस ने उनकी अपाची बाइक को भी जब्त कर लिया है। तीनों को कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।