बिहार में कान्हा बने 4 साल के मासूम ने निगला माला का मोती, सांस नली में फंसने से मौत
रोहतास के कोचस में चार वर्षीय आर्यन कुमार की माला के मोती निगलने से मौत हो गई। कान्हा के वेश ...और पढ़ें

सांस नली में फंसने से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, कोचस(रोहतास)। दिनारा थाना क्षेत्र के भगीरथा गांव में माला के मोती निगलने से मशरूम व्यवसायी के चार वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। मासूम कैमूर जिले के बघिनी निवासी बिमलेश यादव के पुत्र आर्यन कुमार बताए जाते है।
जानकारी के अनुसार बिमलेश यादव का परिवार चार वर्ष से बघिनी से आकर भगीरथा में मशरूम की खेती का व्यवसाय करता है। आर्यन ने आज कान्हा के रूप में कपड़ा और मोतियों का माला पहना था। किसी तरह वो माला को तोड़ मुंह में मोती निगल गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
अफरा तफरी में स्वजन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया की बच्चे के फेफड़े में मोती फंस गई थी। जिससे उसका स्वशन नली जाम हो गया और उसकी मौत हो गयी। स्वजनों में खुशी का माहौल गम में बदल गया। बच्चे की मां का रो रोकर बुरा हाल है।
