Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Election Result 2024: पवन सिंह की हार से अधिक इस बात की चर्चा..., काराकाट में चौंकाने वाली बात आई सामने

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 05:19 PM (IST)

    Karakat Result बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर रिजल्ट काफी चौंकाने वाला रहा। इस सीट पर जहां पवन सिंह ने 2.5 लाख से अधिक वोट लाकर लोगों को चौंका दिया वह ...और पढ़ें

    पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा (जागरण फोटो)
    पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. काराकाट सीट पर पहली बार इतिहास बदल गया।
    2. काराकाट सीट पर रिजल्ट ने सभी को चौंकाया।

    जागरण संवाददाता, सासाराम। Karakat Result 2024: काराकाट लोकसभा सीट पर पवन सिंह की हार से अधिक चर्चा उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने की हो रही है। काराकाट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि तीन उम्मीदवारों को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई, वहीं नोटा ने भी सभी को चौंकाया। नोटा यहां पांचवे नंबर पर रहा। यानी, 8 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

     क्षेत्र के 21 हजार से अधिक मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। चुनाव में निर्वाचित प्रत्याशी राजाराम सिंह तथा दूसरे नंबर के निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह (Pawan Singh) एवं एनडीए समर्थित रालोमो के उपेंद्र कुशवाहा को छोड़ दें तो अन्य किसी ने अपना जमानत नहीं बचा पाया है।

    काराकाट में 13 उम्मीदवार थे मैदान में

    जबकि इस चुनाव में 13 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत अजमा रहे थे। शाम पौने आठ बजे तक लगभग 1027665 मतों की गिनती हो चुकी थी। सीपीआइ एमएल प्रत्याशी राजाराम सिंह की जीत तय हो गई थी, सिर्फ आधिकारिक घोषणा किए जाने थे। काराकाट लोकसभा क्षेत्र में इस बार 54.35 प्रतिशत पड़ा था,जबकि 18.60 लाख मतदाता थे

    जमानत बचाने के लिए कुल पड़े मत के दस प्रतिशत वोट लाना प्रत्याशियों को अनिवार्य होता है। परंतु तीन को छोड़ अन्य किसी ने निर्धारित आंकड़े को छूने में कामयाब नहीं रहा है। नोटा को 21 हजार से अधिक वोट पड़ा है। यानि कि 20 हजार से अधिक मतदाताओं को कोई भी प्रत्याशी पसंद के नहीं थे।

    खबरें और भी

    प्रत्याशी वार पड़े मत :

    नाम - दल - पड़े मत - प्रतिशत

    राजाराम सिंह- सीपीआइ एमल- 380581- 36.89

    पवन सिंह - निर्दलीय - 274723- 26.63

    उपेंद्र कुशवाहा - रालोमो 253876 - 24.6़1

    धीरज कुमार सिंह - बसपा - 23657- 2.29

    नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं)- 21595 - 2.1

    राजाराम सिंह - निर्दलीय - 21383- 2.07

    धीरज कुमार सिंह - बसपा - 23657- 2.29

    प्रियंका प्रसाद चौधरी- एआइएमआइ - 11006 1.07

    अजीत कुमार सिंह- पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)- 9653 - 0.94

    विकास विनायक - जन जनवादी पार्टी - 7664 - 0.74

    इंद्रराज रौशन - निर्दलीय - 6324- 0.61

    प्रदीप कुमार जोशी - राष्ट्र सेवा दल - 5919 - 0.57

    अवधेश पासवान - भारतीय आम आवाम पार्टी - 5585 - 0.54

    राजेश्वर पासवान - अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी)- 5006 - 0.49

    प्रयोग पासवान - सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)- 4646 -0.45

    ये भी पढ़ें

    Saran Lok Sabha Result: सारण सीट पर रोहिणी आचार्य ने सबको चौंकाया, राजीव प्रताप रूडी की बढ़ाई टेंशन

    Pappu Yadav Result: पूर्णिया में जीते पप्पू यादव, लोगों के सामने बता दिया अपना अगला प्लान; कहा- मैं अब...