Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल गेम से कमाई का लालच बना ठगी का कारण, 40 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 12:31 PM (GMT+05:30)

    सासाराम की जिला साइबर पुलिस ने 40.11 लाख रुपये की ऑनलाइन गेमिंग ठगी के मुख्य आरोपी गजेंद्र तिवारी को भोजपुर से गिरफ्तार किया है। कच्छवा थाना क्षेत्र क ...और पढ़ें

    ऑनलाइन गेमिंग ठगी के मुख्य आरोपी गजेंद्र तिवारी को भोजपुर से गिरफ्तार

    ऑनलाइन गेमिंग ठगी के मुख्य आरोपी गजेंद्र तिवारी को भोजपुर से गिरफ्तार

    HighLights

    1. मुख्य आरोपी गजेंद्र तिवारी को भोजपुर से गिरफ्तार किया गया।

    2. ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 40.11 लाख रुपये की ठगी हुई।

    3. पीड़ित को मुनाफा कमाने का लालच देकर फंसाया गया था।

    जागरण संवाददाता, सासाराम(रोहतास)। जिला साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40.11 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्हा छपरा गांव से गजेंद्र तिवारी उर्फ विनीत तिवारी को दबोचा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    गेम से पैसे कमाने के चक्कर में फंसे युवक

    पुलिस के अनुसार, कच्छवा थाना क्षेत्र के दनवार गांव निवासी राहुल कुमार सिंह गेम के जरिए रुपये कमाने के लालच में साइबर ठगों के जाल में फंस गए। ठगों ने उन्हें ऑनलाइन गेमिंग में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया।

    ढाई महीने में 40.11 लाख रुपये की ठगी

    आरोप है कि 1 मई से 17 जुलाई के बीच ठगों ने राहुल कुमार सिंह से कुल 40 लाख 11 हजार 744 रुपये की ठगी कर ली। शुरुआत में कुछ लाभ दिखाकर भरोसा जीता गया और बाद में बड़ी रकम ट्रांसफर करवा ली गई।

    मोबाइल बंद होते ही हुआ ठगी का एहसास

    जब पीड़ित ने ठगों से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई।

    खबरें और भी

    दो लाख लौटाने का झांसा देकर करते रहे गुमराह

    शिकायत दर्ज होने के बाद ठगों ने पीड़ित से संपर्क कर दो लाख रुपये वापस करने और शेष राशि ‘कैश मैनेज’ करने की बात कही, लेकिन यह भी एक और छल साबित हुआ।

    तकनीकी जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी

    एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मामले की तकनीकी जांच के बाद ठगी के प्राथमिकी अभियुक्त गजेंद्र तिवारी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है और ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।