विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Mandir: 'मानसिक गुलामी की ओर ले जाता...', राम मंदिर को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री का विवादित बयान

By Upendra Mishra Edited By: Mukul Kumar
Published: Mon, 08 Jan 2024 08:49 AM (IST)

बिहार के शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने अयोध्या ...और पढ़ें

बिहार के शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिरे
बिहार के शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिरे

HighLights

  1. शिक्षा मंत्री ने कहा- अक्षत देने वालों से बचिए
  2. शिक्षा मंत्री ने कहा- बाबा आंबेडकर की धारणाओं पर चलिए

संवाद सहयोगी, डेहरी ऑनसोन (रोहतास)। सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में रविवार को डेहरी पहुंचे शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर ने कहा कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी का रास्ता है। स्कूल का रास्ता प्रकाश का रास्ता है। सावित्री बाई फुले ने देश में महिलाओं व अनुसूचित जाति के बीच शिक्षा का अलख जगाया था। उनके ही कारण हमारे समाज में अनुसूचित जाति को जगह मिली है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब एकलव्य का बेटा अंगूठा दान नहीं देगा, जवाब देगा। शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। उन्होंने कहा कि विधायक फते बहादुर के जीभ की कीमत 10 करोड़ लग गई। हम नौकरी बांट रहे हैं। बिहार में एक साल में पांच लाख से अधिक नौकरी दी गई है।

उधर, गांव-गांव अक्षत पहुंचाया जा रहा है। क्या यह आपके बेटे को चपरासी से कलक्टर बना देगा। निश्चित रूप से कलम, कापी और स्कूल ही आपके बेटे को सिपाही से एसपी बनाएगा। अक्षत देने वालों से बचिए और बाबा आंबेडकर की धारणाओं पर चलिए।

राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि सावित्री बाई ने 19वीं सदी में छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह और विधवा विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध पति के साथ मिलकर काम किया।

समाज में बढ़ा महिलाओं का सम्मान

उन्होंने आत्महत्या करने जा रही विधवा ब्राह्मण महिला काशीबाई का अपने घर में प्रसव कराया, फिर उनके शिशु का नाम यशवंत रख दत्तक पुत्र के रूप में अपनाया और पाल पोसकर डॉक्टर बनाया।

ज्योतिबा फुले की मृत्यु होने पर सावित्री बाई ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। सावित्री बाई फुले की ही देन है कि आज हमारे समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, राजस्व मंत्री आलोक मेहता, मंत्री अनिता चौधरी, डेहरी से राजद विधायक फते बहादुर सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने की।

यह भी पढ़ें-

छपरा नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में मंत्री तेज प्रताप की एंट्री, रवि रोशन के समर्थन में किया रोड शो

नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने बताया क्या है बिहार के CM की पहचान? दरभंगा एयरपोर्ट व एम्स को लेकर कही यह बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।